IND vs ZIM 3rd T20I Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मैच आज, जानिए कैसी है हरारे की पिच और मौसम

IND vs ZIM 3rd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। जिम्बाब्वे दौरे पर मौजूद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम लगातार दो सीरीज हारने के बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 2-0 से सीरीज जीत चुकी है। यह मुकाबला जीतकर भारतीय टीम 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी। यहां हम जानेंगे आज होने वाले भारत-जिम्बाब्वे तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट।

IND vs ZIM 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: आयरलैंड और फिर इंग्लैंड में टी20 सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम जिम्बाब्वे दौरे पर पहले दो मैच जीतकर तीन टी20 मैचों की सीरीज 2-0 से जीत चुकी है। आज भारतीय टीम सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला (India vs Zimbabwe 3rd T20I) खेलने उतरेगी। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने के बाद यह टीम इंडिया की पहली टी20 सीरीज जीत है। अब आखिरी मुकाबला जीतकर अय्यर भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कराने की कोशिश करेंगे। जिम्बाब्वे बेशक कमजोर टीम मानी जाती रही है, लेकिन हाल में उसने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीती है इसलिए भारतीय टीम को इस मैच में भी उसके खिलाफ सतर्क रहना होगा। खासतौर पर इसलिए क्योंकि वे अपने ही घर में खेल रहे हैं और इसी मैदान पर भारत को तीन टी20 मैच हरा चुके हैं। जिम्बाब्वे टी20 टीम की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है।

Pitch Report (4)

भारत बनाम जिम्बाब्वे पिच रिपोर्ट

भारत और जिम्बाब्वे हेड टू हेड (IND vs ZIM Head To Head)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 16 टी20 मैच हुए हैं। भारत ने जिम्बाब्वे को 13 मुकाबले में हराया है। वहीं, ज़िम्बाब्वे सिर्फ तीन टी20 मैचों में जीत दर्ज कर सका है। मौजूदा सीरीज का पहला और दूसरा मुकाबला भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर जीत लिया है। जिम्बाब्वे में हुए भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैचों के आंकड़ों क देखें तो ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने अब तक मेजबान टीम के खिलाफ 14 टी20 मुकाबले खेले हैं और इनमें 11 मैच भारत जीता और तीन मुकाबलों में मेजबान जिम्बाब्वे टी20 टीम को जीत हासिल हुई।

End of Feed