IND vs WI Schedule: भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का हुआ ऐलान, यहां देखिए पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jun 12, 2023, 09:54 PM IST

India (IND) vs West Indies (WI) Full schedule, India tour of West Indies 2023: भारत के वेस्टइंडीज दौरे के कार्यक्रम का ऐलान हो गया है। बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से ट्वीट करके तीनों फॉर्मेट के लिए सीरीज का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम के दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से टेस्ट सीरीज के साथ होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2023
  • भारत-वेस्टइंडीज कार्यक्रम का ऐलान
  • टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएंगी

India tour of West Indies Full Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अब वेस्टइंडीज के दौरे पर जाने के लिए तैयार है। टीम इंडिया जल्द ही वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी जहां भारतीय टीम तीनों प्रारूपों में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज खेलेगी। बीसीसीआई ने आज इस दौरे के लिए कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे की शुरुआत 12 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज से होगी। इसके बाद वनडे सीरीज का आयोजन होगा और अंत में टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी।

IND vs WI Series Full schedule announced

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का कार्यक्रम घोषित

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की करारी हार झेलने के बाद अब टीम इंडिया का पूरा फोकस आगामी वनडे विश्व कप और एशिया कप पर होगा। आइए जानते हैं कि वेस्टइंडीज दौरे का कार्यक्रम कैसा है।

End of Feed