IND vs WI ODI Live Streaming: फ्री में कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा वनडे मैच

IND vs WI ODI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों को जान लें।

IND vs WI ODI Live Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया की नजर जहां अजेय बढ़त बनाने पर होगी तो वहीं वेस्टइंडीज के पास सीरीज में बने रहने के लिए यह आखिरी मौका होगा। तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने 8 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की थी। भारत ने 296 रन का लक्ष्य 41.4 ओवर में 2 विकेट खोकर बना लिया था। विराट कोहली ने 139 जबकि गिल ने 110 रन की पारी खेली थी। हालांकि, रोहित शर्मा अच्छी शुरुवात के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। गुवाहाटी में हिटमैन पर नजर रहेगी। अगर आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

ind vs wi live streaming

भारत-वेस्टइंडीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे (IND vs WI Match Date)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे 30 सितंबर 2026 यानी आज बुधवार को खेला जाएगा।

End of Feed