IND vs WI 1st Test Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज पहला टेस्ट आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs WI 1st Test Pitch Report Today Match In Hindi: आज (2 अक्तूबर, 2025) से भारत और वेस्टइंडीज की टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। आठ साल लंबे अंतराल के बाद वेस्टइंडीज की टीम भारतीय सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच खेल रही है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र में यह दोनों टीमों की दूसरी सीरीज है। इससे पहले भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर पांच मैच की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर की थी। वहीं वेस्टइंडीज का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से सूपड़ा साफ हो गया था। ऐसे में दोनों ही टीमें इस सीरीज में जीत दर्ज करके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार करना चाहेगी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। ऐसे में यहां हम जानेंगे भारत-वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच की पिच का कैसा रहेगा पहले से पांचवें दिन तक मिजाज? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें।

India West Indies First Test, IND vs WI 1st Test Pitch Report In Hindi Today Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट की सीरीज का आगाज आज ( 02 October, 2025) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। वेस्टइंडीज की टीम आठ साल लंबे अंतराल के बाद भारतीय सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच खेल रही है। ऐसे में उसका सामना दो बार की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की उपविजेता टीम इंडिया से अहमदाबाद में स्थित दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। दोनों टीमों की यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चरण की दूसरी सीरीज है। भारतीय टीम ने अपनी पहली सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 2-2 से बराबर की थी। वहीं वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैच की घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 के अंतर से सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमें अपनी दूसरी टेस्ट सीरीज में एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। टीम इंडिया की कमान जहां युवा कप्तान शुभमन गिल(Shubman Gill) के हाथों में है वहीं वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी अनुभवी रोस्टन चेज (Roston Chase) संभाल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को भारत में आईपीएल में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। ऐसे में सफेद जर्सी में वो उस अनुभव का कितना फायदा उठाते हैं यह देखने वाली बात होगी।

IND vs WI First Test Pitch Report

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच पिच रिपोर्ट

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच टेस्ट में भिड़ंत (IND vs WI Head to Head in Test)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज के पहले टेस्ट मैच के आगाज से पहले दोनों टीमों के सबसे बड़े फॉर्मेट के ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 100 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से भारत ने 23 और वेस्टइंडीज ने 30 मैच अपने नाम किए। दोनों के बीच खेले गए 47 टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुए। भारतीय सरजमीं पर खेले गए टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को 13 वहीं वेस्टइंडीज को 14 टेस्ट मैच में जीत मिली है। इन आंकड़ों में वेस्टइंडीज क्रिकेट के सुनहरे दौर की झलक आज भी दिखाई पड़ती है। लेकिन मौजूदा दौर की बात करें तो साल 2002 के बाद से वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। वो जीत भी उसे अपने घर पर मिली थी। पिछले 23 सालों में दोनों के बीच 25 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से टीम इंडिया ने 15 टेस्ट में जीत दर्ज की है वहीं वेस्टइंडीज की जीत की झोली खाली रही है। दोनों के बीच 10 टेस्ट बराबरी पर समाप्त हुए हैं। भारत ने विंडीज को लगातार 9 टेस्ट सीरीज में मात दी है। भारतीय टीम के पास विंडीज के खिलाफ लगातार दसवीं टेस्ट सीरीज जीतने का शानदार मौका है। वेस्टइंडीज ने साल 2018-19 में भारतीय सरजमीं पर दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी उसमें टीम इंडिया को 2-0 से जीत मिली थी।

End of Feed