IND vs WI 4th Day Highlights: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दूसरा टेस्ट मुकाबला, अंतिम दिन दोनों टीमों को दिखाना होगा दम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 24, 2023, 03:35 AM IST

IND vs WI 4th Day Highlights (भारत बनाम वेस्ट इंडीज टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बारिश की लुका-छिपी के बीच चौथे दिन का मुकाबला खेला गया। इस दौरान भारतीय टीम का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। अब मैच का फैसला आज यानी 24 जुलाई को निकलेगा।

IND vs WI 4th Day Highlights: भारत और वेंस्टइंडीज के बीच का दूसरा टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी की शुरुआत कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज टीम ने 32 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 5 चौके की मदद से 28 रन पर आउट हो गए। वहीं, मैकेंजी अपना खाता तक नहीं खोल पाए। तेजनारायण चंद्रपॉल 24 रन और जर्मेन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर क्रीज पर थे। मैच के अंतिम दिन यानी निर्णायक दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को संभलकर तेजी से रन बनाने की जरूरत होगी, जबकि भारतीय गेंदबाजों को सूझ-बूझ के साथ गेंदबाजी करनी होगी और समय रहते वेस्टइंडीज की टीम को ऑलआउट करने की कोशिश रहेगी।

IND vs WI

भारत और वेस्टइंडीज के मैच का लाइव अपडेट यहां देखें।

181 रन पर घोषित की दूसरी पारी

मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। विंडीज की टीम 229/5 रन से आगे पहली पारी को बढ़ाया। टीम 115.4 ओवर में 255 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने से पहले भारतीय टीम ने दूसरी पारी की शुरुआत की। टीम इंडिया ने 24 ओवर में 7.54 की रनरेट से दो विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और दूसरी पारी को घोषित कर दिया।

End of Feed