IND vs WI 2nd Test: पांचवें दिन पहुंचा दिल्ली टेस्ट, भारत जीत से इतने कदम दूर

IND vs WI 2nd Test Day 4 Highlights: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में अच्छी चुनौती पेश की लेकिन यह पर्याप्त नहीं था क्योंकि भारत को दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच को जीतने और श्रृंखला में क्लीनस्वीप करने के लिए अब केवल 58 रन की जरूरत है।

IND vs WI 2nd Test Day 4 Highlights: वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जरूर जोरदार संघर्ष दिखाया, लेकिन यह उनकी हार टालने के लिए काफी नहीं था। भारतीय टीम अब इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने से मात्र 58 रन दूर है। वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत के सामने 121 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में भारत ने सोमवार को चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं।

Bumrah AP

जसप्रीत बुमराह (फोटो- AP)

भारत को करना पड़ा संघर्ष

अहमदाबाद में पहला टेस्ट पारी और 140 रन के अंतर से जीतने के बाद, भारत ने दिल्ली में अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 248 रन पर आउट हो गई और उसे फॉलोऑन करना पड़ा। वेस्टइंडीज के लिए इस मैच में सांत्वना की बात यह रही कि उनकी तरफ से दो शतक लगे, उन्होंने भारत को दोबारा बल्लेबाजी के लिए मजबूर किया और मैच को पांचवें दिन तक खींचने में कामयाब रहे।

End of Feed