IND vs WI 2nd ODI Preview: अब भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मैच पर सबकी नजरें, जानिए इस मुकाबले से जुड़ी अहम जानकारियां

India vs West Indies 2nd ODI Preview: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच रनों की बारिश के बीच जोरदार अंदाज में जीता, जिसमें विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल के शतक भी आए। अब बारी है सीरीज के दूसरे वनडे मैच की जहां भारतीय टीम सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। यहां जानिए इस मुकाबले से जुड़ी खास जानकारियां।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2026
  • बुधवार को खेला जाएगा सीरीज का दूसरा वनडे मैच
  • सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

IND vs WI 2nd ODI Preview: बल्लेबाजी निस्संदेह भारत की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां होने वाले दूसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम के लिए तेज गेंदबाजी का अस्थिर संयोजन चिंता का विषय होगा। विराट कोहली पर फिर से नजर होगी जिन्होंने तिरुवंतपुरम में तीन मैच की श्रृंखला के पहले मैच में रिकॉर्ड तोड़ शतक बनाया था। कप्तान गिल ने भी इस मैच में शतक जड़ा था जिससे भारत ने 296 रन का लक्ष्य 42 ओवर से भी कम में हासिल कर लिया था। दूसरा वनडे मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा और टॉस 1:30 बजे होगा।

IND vs WI 2nd ODI Match Preview

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच प्रीव्यू

बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी विभाग कमज़ोर नज़र आया। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी को नई गेंद सौंपी गई थी जबकि मोहम्मद सिराज को विश्राम दिया गया था। रेड्डी से गेंदबाजी की शुरुआत करने से कई सवाल खड़े हो गए क्योंकि टीम की यह रणनीति नहीं चल पाई।

End of Feed