IND vs WI 1st Test: वेस्टइंडीज के कप्तान ने पुराने जख्मों को किया ताजा, भारत के खिलाफ मास्टर प्लान का किया खुलासा

IND vs WI 1st Test: वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट प्रारूप में अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करने में नाकाम रही है लेकिन उसके कप्तान रोस्टन चेस ने बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व कहा कि उनकी टीम वह दोहराने की कोशिश करेगी जो न्यूजीलैंड ने पिछले सत्र में भारत पर दबदबा बनाने के लिए किया था।

IND vs WI 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुरुवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत होने जा रही है। मुकाबले से पहले कैरेबियाई कप्तान रोस्टन चेस ने कहा कि उनकी टीम पिछले साल न्यूजीलैंड की तरह भारत पर दबदबा बनाने की कोशिश करेगी।

Roston Chase AP

रोस्टन चेज (फोटो- AP)

न्यूजीलैंड ने तोड़ा था भारत का घरेलू रिकॉर्ड

चेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि न्यूजीलैंड टीम ने पिछले साल भारत को 3-0 से मात देकर 12 साल बाद उसकी धरती पर हराया था। इससे पहले भारत 18 घरेलू टेस्ट श्रृंखलाओं में अजेय रहा था। वेस्टइंडीज कप्तान ने कहा कि उनकी टीम न्यूजीलैंड से सीख लेकर भारत में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेगी।

End of Feed