Team India Predicted playing XI vs UAE: भारतीय टीम एशिया कप 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेज़बान यूएई के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में करेगी। इसके बाद 14 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट भारतीय टीम की सात महीने के लंबे अंतराल के बाद टी20 क्रिकेट में वापसी है। ऐसे में टीम की प्लेइंग इलेवन का चयन क्रिकेट प्रेमियों के बीच सबसे बड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है।
भारत बनाम यूएई प्लेइंग 11 प्रेडिक्शन
गिल की वापसी से बदलेगा ओपनिंग कॉम्बिनेशन
टीम के उपकप्तान शुभमन गिल की वापसी से बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। गिल के अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है। वहीं, विकेटकीपर की भूमिका में जितेश शर्मा को पहली पसंद माना जा रहा है, जो संजू सैमसन की जगह लेंगे। टीम मैनेजमेंट की रणनीति के अनुसार, जितेश नंबर 6 या 7 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
मिडिल ऑर्डर की रीढ़ – सूर्यकुमार और तिलक
भारतीय बल्लेबाजी क्रम की कमान कप्तान सूर्यकुमार यादव और युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा संभालेंगे। इनके साथ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल टीम को मजबूती देंगे। इसके अलावा रिंकू सिंह की मौजूदगी निचले क्रम की बल्लेबाजी को गहराई प्रदान करती है, जबकि अभिषेक शर्मा का पार्ट-टाइम स्पिन टीम को संतुलन देता है।
गेंदबाजी में बुमराह की अगुवाई
गेंदबाज़ी विभाग में जसप्रीत बुमराह और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती लगभग पक्के विकल्प माने जा रहे हैं। अंतिम गेंदबाज़ी स्लॉट के लिए बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह और स्पिनर कुलदीप यादव के बीच कड़ी टक्कर है। दुबई की स्पिन मददगार पिचों को देखते हुए कुलदीप यादव को बढ़त मिलने की संभावना अधिक है।
भारत का एशिया कप में शानदार रिकॉर्ड
भारत एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम है। 1984 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर अब तक भारत ने कुल आठ खिताब जीते हैं। इस बार भी टीम का लक्ष्य अपनी बादशाहत बरकरार रखना होगा।
यूएई के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल (उपकप्तान),अभिषेक शर्मा,तिलक वर्मा,सूर्यकुमार यादव (कप्तान),अक्षर पटेल,हार्दिक पांड्या,रिंकू सिंह,जितेश शर्मा (विकेटकीपर),जसप्रीत बुमराह,वरुण चक्रवर्ती,अर्शदीप सिंह / कुलदीप यादव।
दोनों टीमों के स्क्वॉड
संयुक्त अरब अमीरात (UAE Squad): मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।
भारत का स्क्वॉड (India Squad): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभ्रमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह।
