IND vs SL: टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी सीरीज

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 29, 2023, 01:30 PM IST

India tour of Sri Lanka 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के एक और विदेश दौरे का ऐलान कर दिया गया है। बोर्ड ने घोषणा कर दी है कि टीम इंडिया जुलाई-अगस्त 2024 में श्रीलंका जाएगी और वहां पर सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के छह मुकाबले खेलेगी। गौरतलब है कि सरकार की दखलअंदाजी के कारण आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट पर बैन लगा दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का श्रीलंका दौरा 2024
  • टीम इंडिया जुलाई-अगस्त में करेगी श्रीलंका का दौरा
  • दोनों टीमों के बीच होंगे 6 वाइट बॉल मुकाबले

IND vs SL, India tour of Sri Lanka 2024: खराब दौर से जूझ रहे श्रीलंका क्रिकेट और उसके मेजबान प्रसारक के लिये अच्छी खबर है कि भारतीय टीम 2024 जुलाई अगस्त में छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला खेलने यहां आयेगी।

बोर्ड ने बुधवार को इसका ऐलान किया । सरकार के दखल के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने श्रीलंका क्रिकेट पर प्रतिबंध लगा दिया है और अंडर 19 विश्व कप भी अब श्रीलंका की बजाय दक्षिण अफ्रीका में होगा । राष्ट्रीय टीमों (महिला और पुरूष) को हालांकि द्विपक्षीय श्रृंखलायें खेलने श्रीलंका आने की अनुमति है।

End of Feed