IND vs SA T20 Series 2023 Schedule: शुरू होने वाली है भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज, यहां जानिए कार्यक्रम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 29, 2023, 12:46 PM IST

IND vs SA T20 Series 2023 Full Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के बाद भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरा के लिए रवाना होगी। टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। आइए जानते हैं इस टी20 सीरीज का पूरा कार्यक्रम।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज
  • भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा 2023
  • दोनों देशों के बीच होगी तीन टी20 मैचों की सीरीज

IND (India) vs SA (South Africa) T20 Series Full Schedule, Date, Time, Venue, Squads: टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के खत्म होने के तुरंत बाद भारतीय टी20 टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगी जहां उसे क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत टी20 सीरीज से होगी। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप 2024 को नजर में रखते हुए अब हर अगली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अहम हो जाती है। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं की जमीन पर अच्छा प्रदर्शन करना एक बड़ी चुनौती होगी।

IND vs SA T20 Series Schedule

भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज 2023 का कार्यक्रम (AP)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हाल में विश्व कप 2023 में वनडे प्रारूप में मुकाबला खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने जोरदार जीत दर्ज की थी। अब जब भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर खेलने जाएगी तो मेजबान टीम उस हार का बदला जरूर लेना चाहेगी। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के इतिहास व आंकड़ों की बात करें तो अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में 13 मैच भारत ने जीते हैं जबकि 10 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा।

End of Feed