IND vs SL 2nd Test Pitch Report: आज से कोलंबो में भारत श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

भारत और श्रीलंका के बीच रविवार से कोलंबो के एसएससी मैदान पर सीरीज का दूसरा और निर्णायक टेस्ट खेला जाएगा। जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

India vs Sri Lanka 2nd Test Pitch Report In Hindi Today Match: आज (23 अगस्त, 2026) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक श्रीलंका के कोलंबो के सिंघलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा। श्रीलंका को गॉल में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 165 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। ऐसे में टीम इंडिया की नजर चोट से जूझ रही श्रीलंकाई टीम का सूपड़ा साफ करके सीरीज 2-0 के अंतर से अपने नाम करने पर है। वहीं श्रीलंका की टीम स्थानीय परिस्थितियों का फायदा उठाकर सीरीज में बराबरी करने की होगी। टीम इंडिया की शुभमन गिल (Shubman Gill) के श्रीलंका की कमान धनंजय डिसिल्वा (Dhananjaya de Silva) के हाथों में है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम की जीत जरूरी है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कोलंबो के एसएससी में कैसा होगा पिच का मिजाज और मौसम का हाल?

IND vs SL 2nd Test Pitch Report

भारत बनाम श्रीलंका, पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट AI Generated)

भारत और श्रीलंका हेड टू हेड (Indian Cricket team vs Sri Kanka Cricket team Head to Head)

भारत और श्रीलंका के बीच अबतक कुल 46 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 22 मैच जीते और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 17 मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए हैं। श्रीलंकाई धरती पर अबतक खेले 24 टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने 9 में जीत दर्ज की है जबकि 7 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा और 8 मैच बराबरी पर समाप्त हुए। भारतीय बल्लेबाज पिछले कुछ सालों में स्पिन के खिलाफ कमजोर नजर आए हैं। ऐसे में इस बार टीम इंडिया को दौरे पर कड़ी टक्कर मिलेगी।

End of Feed