IND vs SA Women's World Cup Final Match Toss Update: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल, आज का टॉस कौन जीता

IND vs SA Women's World Cup Final Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आज आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल खेला जाएगा। नवी मुंबई में आयोजित होने वाले इस मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं, इस मैच का टॉस कौन जीता, यहां जानिए।

IND vs SA Women's World Cup Final Aaj ka Toss kaun Jeeta: भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच आज आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को इसी मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में रिकॉर्ड रन चेज करके फाइनल में अपनी जगह पक्की करने में सफल रही है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम गुवाहाटी में इंग्लैंड को बडे़ अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही है। टीम इंडिया तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। साल 2005 और 2017 में खिताब अपने नाम करने से टीम इंडिया चूक गई थी। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है।

IND vs SA Women's World Cup Final, Who Won The Toss

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल में टॉस कौन जीता

इंडिया और साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले से पहले कुल 34 मैच खेले गए हैं। इसमें से 20 में भारतीय टीम विजयी रही है। वहीं 13 मैच द. अफ्रीका के खाते में गए हैं। जबकि एक मुकाबला रद्द हो गया। मौजूदा विश्व कप में दोनों के बीच विशाखापट्टन में मैच खेला गया था जिसमें टीम इंडिया को 3 विकेट के अंतर से हार झेलनी पड़ी।

End of Feed