IND vs SA Women's World Cup Final Date And Time: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 अब अपने अंतिम मोड़ पर आ पहुंचा है। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की, वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पस्त करते हुए तीसरी बार फाइनल में एंट्री हासिल कर ली। इसी के साथ अब विश्व कप फाइनल मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa Women's Final) के बीच खेला जाएगा। यहां आपको बताएंगे कि भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला वनडे विश्व कप फाइनल कब और कहां खेला जाएगा।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप 2025 फाइनल कब और कहां देखें (Instagram/Facebook)
इससे पहले, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार रात नवी मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए महिला वनडे विश्व कप फाइनल मैच में जोरदार जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 339 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था, जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 5 विकेट गंवाते हुए जेमिमा रोड्रिगेज के शतक के दम पर 48.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करके ऐतिहासिक जीत दर्ज की। अब भारत को इन फॉर्म दक्षिण अफ्रीकी टीम का सामना खिताब के लिए करना होगा।
कब खेला जाएगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला विश्व कप फाइनल? (IND vs SA Women's World Cup Final Date)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मैच 2 नवंबर (रविवार) को खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका विश्व कप फाइनल मैच? (IND vs SA Women's World Cup Final Match Time)
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 2:30 बजे होगा।
कहां खेला जाना है इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच महिला वर्ल्ड कप फाइनल? (Venue Of IND vs SA Women's World Cup Final)
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये वही मैदान है जहां भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
भारत-दक्षिण अफ्रीका विश्व कप 2025 फाइनल टीम पर कहां देख सकते हैं? (Where To Watch IND vs SA ICC Women's World Cup Final Match On TV)
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2025 का फाइनल मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर 2 नवंबर को लाइव देख सकेंगे।
भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीकी महिला टीम के बीच वर्ल्ड कप फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (IND vs SA Women's World Cup 2025 Final Live Streaming Details)
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
