IND vs SA T20 World Cup Match Timing Today 2026: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप मुकाबला, जानिए मैच का समय

IND vs SA T20 World Cup Match Time Today 2026: आज (22 February 2026) भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 चरण का अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलने जा रहा है। ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें एक भी मैच नहीं हारीं और अब एक टीम की जीत का सिलसिला आज जरूर टूटेगा। ऐसे में इस मुकाबले पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। यहां जानेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका आज के मैच का समय, मैच किस ग्राउंड पर होगा और इस मुकाबले को कब और कहां देखा जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • आज सुपर-8 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच होगा रोमांचक मैच

IND vs SA T20 World Cup 2026 Match Timing Today: अब टी20 विश्व कप 2026 में सुपर 8 राउंड के मैच चल रहे हैं। ग्रुप चरण के कई रोमांचक मैचों के बाद अब टूर्नामेंट की सबसे सफल और बड़ी टीमों के बीच टक्कर चल रही है। सुपर 8 में आज भारत अपना पहला मैच खेलने जा रहा है। टीम इंडिया को इस चरण में तीन टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं और उसमें से आज पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) की टीमें पिछले टी20 विश्व कप की फाइनलिस्ट टीमें थीं। दोनों के बीच पिछले टी20 वर्ल्ड कप में रोमांचक खिताबी मुकाबला हुआ था जहां भारतीय टीम ने जीत दर्ज करते हुए दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। उस दौरान भी दक्षिण अफ्रीकी टीम की अगुवाई एडेन मार्करम (Aiden Markram) कर रहे थे और इस बार भी कमान उन्हीं के हाथों में है। हालांकि, भारतीय कप्तान बदल चुका है, पिछले टूर्नामेंट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा थे, जबकि इस बार सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) एक मजबूत टीम इंडिया की अगुवाई कर रहे हैं।

IND vs SA Match Time Today, T20 World Cup 2026, Aaj India Ka Match Kitne Baje Shuru Hoga

इंडिया साउथ अफ्रीका मैच आज कितने बजे शुरू होगा

मौजूदा समय में भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों ही टीमें शानदार लय में हैं और दोनों ही टी20 विश्व कप 2026 में अपराजित रहते हुए सुपर 8 चरण में पहुंची हैं। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम का विजय सफर तो पिछले विश्व कप से टूटा ही नहीं है। भारत ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक लगातार अपने जीतने के सिलसिले को बरकरार रखते हुए लगातार सबसे ज्यादा विश्व कप मैचों को जीतने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। अब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं चाहेगी कि इस विश्व रिकॉर्ड के आंकड़े बढ़ने से थम जाएं।

End of Feed