IND vs SA T20 World Cup Super 8 Match Pitch Report: भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप 2026 के मैच की पिच रिपोर्ट और अहमदाबाद के मौसम का हाल

India South Africa T20 Match, IND vs SA Super-8 Match Pitch Report In Hindi Today Match: आज (22 फरवरी, 2026) को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड का तीसरा मुकाबला खेल जाएगा। मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप में लगातार चार मैच में जीत दर्ज करके ग्रुप ए में टॉप पर रही और सुपर-8 राउंड के अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत के लिए अहमदाबाद पहुंची है। जहीं उसकी दक्षिण अफ्रीका के साथ भिड़ंत होगी वो भी अपने ग्रुप में चार में से चार मैच जीतकर टॉप पर रही। साल 2024 के विश्व कप की फाइनलिस्ट टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इस मुकाबले में पिच की भी अहम भूमिका रहेगी। आइए जानते हैं रविवार को अहमदाबाद में कैसा रहेगी पिच और मौसम का हाल?

India South Africa T20 Match, IND vs SA T20 Match Pitch Report In Hindi Today Match: आज (22 फरवरी, 2026) को भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 दौर का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra modi Stadium Ahmedabad) में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों सुपर-8 राउंड में अपने अभियान की शुरुआत इस मैच के साथ करेंगी। दोनों ही टीमें अबतक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में चार मैच में चार जीत के साथ और एडेन मार्करम की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम ग्रुप डी में चार मैच में चार जीत के साथ पहले पायदान पर रही थी। ऐसे में दो टॉप टीमों के बीच मुकाबला रविवार को होगा। दोनों टीमें पिछली बार विश्व कप में साल 2024 के फाइनल में भिड़ी थीं जहां टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका टीम के जबड़े से जीत छीन ली थी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीकी टीम की नजर पिछली भिड़ंत का हिसाब चुकता करके सुपर-8 राउंड में जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav ) के हाथों में है वहीं दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी एडेन मार्करम (Aiden Markram) संभालते दिखेंगे ।

IND vs SA, T20 World Cup 2026 Super 8 Match Pitch Report

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, टी20 विश्व कप 2026 सुपर-8 मैच पिच रिपोर्ट

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच टी20 मे भिड़ंत (IND vs SA Head to Head in T20)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप के इतिहास में अबतक कुल 7 मैच खेले गए हैं। इसमें से पांच में टीम इंडिया और दो में दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत मिला है। दोनों टीमों के बीच टी20 में कुल 35 मैच खेले गए हैं जिसमें से 21 में भारत और 13 में दक्षिण अफ्रीकी टीम विजयी रही है। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। भारतीय सरजमीं पर खेले गए मुकाबलों की बात करें तो दोनों के बीच कुल 18 मैच खेले गए हैं जिसमें से 8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका 9 मैच में जीत मिली है और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

End of Feed