IND vs SA 2nd T20 Pitch Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (11 दिसंबर, 2025) को खेले जा रहे दूसरे टी20 की पिच रिपोर्ट

IND vs SA 2nd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज (11 दिसंबर, 2025) भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज चंडीगढ़ में खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज कर ली थी। अब उनका लक्ष्य टी20 सीरीज में बढ़त बनाना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं चंडीगढ़ में गुरुवार को कैसा रहेगा पिच का मिजाज? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें।

India South Africa 2nd T20, IND vs SA 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: भारत और द.अफ्रीका के बीच आज (11 दिसंबर 2025) को टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाने वाला है। इस श्रृंखला के दूसरे मैच का आयोजन चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) संभालेंगे वहीं दूसरी ओर द.अफ्रीका की कप्तानी एडन मारक्रम (Aiden Markram) के पास होने वाली है। भारत को इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल जैसे बल्लेबाजों से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती अपना जलवा दिखा सकते हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या भी शानदार फॉर्म में हैं।दूसरी ओर, देवाल्ड ब्रेविस और रीजा हेंड्रिक्स बल्लेबाजी में मेहमान टीम की आस होंगे, जबकि कॉर्बिन बॉश और लुंगी एनगिडी गेंदबाजी से मेजबान टीम को परेशान कर सकते हैं।भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी। वे टी20 सीरीज में 1-0 से आगे चल रहे हैं और इस लय को आगे बढ़ाना चाहेंगे।

IND vs SA 2nd T20 Pitch Report.

भारत बनाम द.अफ्रीका दूसरा टी20 पिच रिपोर्ट

भारत बनाम द.अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA Head to Head)

भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज (11 दिसंबर 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेना जरूरी है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 19 मैच अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की। इनके अलावा, एक मैच बेनतीजा रहा है।

End of Feed