IND vs SA ODI: यशस्वी-गायकवाड़ के प्रदर्शन से खुश हुए कोच गंभीर, बोले- 'दोनों का भविष्य उज्जवल'

IND vs SA ODI: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे में जीत और सीरीज में 2-1 से जीत के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल की तारीफ की और उनका भविष्य उज्जवल बताया।

IND vs SA ODI: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम में मिली 9 विकेट की शानदार जीत और 2-1 से सीरीज जीतने के बाद युवा बल्लेबाजों ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल के प्रदर्शन की सराहना की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने दोनों खिलाड़ियों के लिए कहा कि उनका भविष्य बेहद उज्जवल है और उन्हें लगातार मौके मिलते रहेंगे।

Yashasvi gaikwad bcci

यशस्वी जायसवाल और गायकवाड़ (फोटो- BCCI)

गायकवाड़ की क्षमता से प्रभावित गंभीर

गंभीर ने ऋतुराज गायकवाड़ के दबाव में शतक लगाने के तरीके की विशेष रूप से तारीफ की। कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की चोट के कारण अनुपस्थिति में गायकवाड़ को यह मौका मिला था।गंभीर ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि ऋतुराज एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दक्षिण अफ्रीका 'ए' के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। इसलिए हम उन्हें इस सीरीज में मौका देना चाहते थे। इस मौके को उन्होंने अच्छे से भुनाया।" गंभीर ने दूसरे वनडे का जिक्र करते हुए कहा, "दूसरे वनडे में हम 40 रन पर 2 विकेट खोकर दबाव में थे। उस स्थिति में आकर उन्होंने शतक लगाया। यह उनकी क्षमता है।"गायकवाड़ ने दूसरे वनडे में 83 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 105 रन की बेहतरीन पारी खेलकर अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा था।

End of Feed