IND vs SA Highlights: सिटी ऑफ ज्वॉय में टीम इंडिया के हार से निराशा, 15 साल बाद भारत में जीता साउथ अफ्रीका
इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन से आगे खेलना शुरू किया था। लेकिन बावुमा को छोड़कर कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं पाया। नतीजा टीम 153 रन पर ढेर हो गई। इस तरह भारत को जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य मिला। तेंबा बावुमा 55 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए थे। अफ्रीका के पास 63 रन की बढ़त थी और उसके 3 विकेट सुरक्षित थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया के हीरो रहे रवींद्र जडेजा जिन्होंने 4 विकेट चटकाए। इससे पहले भारत ने 159 रन के जवाब में पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे। कप्तान गिल गर्दन में ऐंठन के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। भारत ने पहली पारी के आधार पर 30 रन की अहम बढ़त हासिल की थी।
इससे पहले टीम इंडिया ने दूसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन से आगे खेलना शुरू किया और लंच तक उसने 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए थे। आज सुबह भारत ने केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर और ऋषभ पंत का विकेट गंवाया। राहुल 39, पंत 27 और सुंदर 29 रन की पारी खेलकर आउट हुए। लेकिन दूसरे सेशन भी विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा।
पहले दिन का खेल का हाल
साउथ अफ्रीका के 159 रन के जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाए थे। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद थे। टीम इंडिया 122 रन पीछे है और उसके 9 विकेट सुरक्षित हैं। इससे पहले यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी का आगाज किया, लेकिन जल्द ही भारत को यशस्वी जायसवाल के रुप में पहला झटका लगा। जायसवाल 12 रन की पारी खेलकर यान्सेन का शिकार बने। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के कप्तान का फैसला भारतीय गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। टीम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट से भारत ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के तीसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को 159 रन पर समेट दिया। बुमराह ने 14 ओवर में पांच मेडन के साथ 27 रन पर पांच विकेट चटकाये। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को दो-दो सफलता मिली जबकि अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज एडेन मारक्रम ने सबसे ज्यादा 31 रन का योगदान दिया जबकि रियान रिकेलटन (23), वियान मुल्डर (24), टोनी डि जोर्जी (24) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।
8 साल बाद ईडेन गार्डन्स में टेस्ट की वापसी हुई है। आखिरी बार 2017 में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ उतरी थी, हालांकि, 2019 में इस मैदान पर टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच पिंक बॉल टेस्ट भी हुआ था। यूं तो बतौर कप्तान शुभमन गिल के लिए यह घर पर दूसरा सीरीज है, लेकिन इस बार मुकाबला आसान नहीं होने वाला क्योंकि सामने वर्ल्ड चैंपियन साउथ अफ्रीका है। हेड टू हेड की बात करें तो साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी नजर आता है। अब तक खेले गए कुल 44 मैच में 18 में साउथ अफ्रीका को जीत मिली है, जबकि 16 में भारतीय टीम जीती है। 10 मुकाबला ड्रॉ रहा है।
भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन-
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन (South Africa Playing XI)- एडेन मार्कराम, रियान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (सी), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को यान्सेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज।
IND vs SA Live Cricket Score: भारत को 30 रन से मिली हार
साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 124 रन का लक्ष्य था, लेकिन टीम 9 विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना पाई।IND vs SA Live Cricket Score: हार के कगार पर टीम इंडिया
72 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने छठा विकेट गंवा दिया है। सुंदर 31 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं।IND vs SA Live Cricket Score: आधी टीम आउट
64 रन के स्कोर पर टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टीम इंडिया अब भी 60 रन पीछे है। सुंदर 29 रन की पारी खेलकर एक छोर से डंटे हुए हैं।IND vs SA Live Cricket Score: पंत भी हुए आउट
ऋषभ पंत 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 124 का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 38 रन के स्कोर पर 4 विकेट खो दिया है।IND vs SA Live Cricket Score: क्या दो लेफ्ट हैंडर्स बल्लेबाज उठाएंगे जिम्मेदारी
38 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने 3 विकेट खो दिए हैं। ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 124 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है टीम इंडिया।IND vs SA Live Cricket Score: भारत को लगा तीसरा झटका
भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। 33 रन के स्कोर पर ध्रुव जुरेल का विकेट भी गिर गया है, जो 13 रन बनाकर आउट हुए।IND vs SA Live Cricket Score: दूसरे सेशन का खेल जारी
दूसरे सेशन का खेल जारी है। टीम इंडिया 124 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है।IND vs SA Live Cricket Score: लंच तक का स्कोर- 10/2
भारत ने 124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 रन के स्कोर पर 10 रन बना लिए हैं। जुरेल और सुंदर बल्लेबाजी कर रहे हैं।IND vs SA Live Cricket Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत ने 1 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया है। यान्सन ने जायसवाल के बाद अब केएल राहुल को भी आउट कर दिया है। भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य है।IND vs SA Live Cricket Score: खाता भी नहीं खोल पाए जायसवाल
यशस्वी जायसवाल बिना कोई रन बनाए आउट हो गए हैं। उन्हें यान्सन ने आउट किया। भारत 124 रन का पीछा कर रहा है।IND vs SA Live Cricket Score: भारत को मिला 124 रन का टारगेट
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर सिमट गई। कप्तान बावुमा 55 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी के आधार पर भारत के पास 30 रन की बढ़त थी और ऐसे में उसके सामने 124 रन का लक्ष्य है।IND vs SA Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका को लगा 9वां झटका
साउथ अफ्रीका ने 9वां विकेट खो दिया है। सिराज ने साइमन हॉर्मर को आउट कर अफ्रीका को यह झटका दिया। अप्रीका 153 रन बना चुकी है।IND vs SA Live Cricket Score: तेंबा बावुमा का अर्धशतक
तेंबा बावुमा ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। यह इस टेस्ट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। टीम 150 रन के करीब पहुंच गई है।IND vs SA Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका को लगा 8वां झटका
साउथ अफ्रीका ने अपना 8वां विकेट खो दिया है। जसप्रीत बुमराह ने कार्बिन बॉश को 25 रन के निजी स्को पर पवेलियन भेज दिया। अफ्रीका की बढ़त 105 रन की हो गई है और अब भी उसके दो विकेट बचे हैं।IND vs SA Live Cricket Score: अफ्रीका की बढ़त 100 के पार
साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन के पहले घंटे में 7 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही बढ़त 100 तक पहुंच गई है। बावुमा 42 और बॉश 23 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs SA Live Cricket Score: तीसरे दिन का खेल जारी
साउथ अफ्रीका तीसरे दिन संघर्ष कर रही है। 7 विकेट के नुकसान पर उसने 99 रन बना लिए हैं। बावुमा और बॉश बल्लेबाजी कर रहे हैं।IND vs SA Live Cricket Score: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीका ने बनाए 93 रन गंवाया 7 विकेट
साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं।IND vs SA Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका खो चुका है 7 विकेट
साउथ अफ्रीका की टीम 6 विकेट खो चुकी है। बढ़त 57 रन की हो गई है।IND vs SA Live Cricket Score: मुश्किल में साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम 4 विकेट गंवा चुकी है। उसके पास अब केवल 10 रन की बढ़त है।IND vs SA Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका ने गंवाए दो विकेट
34 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा चुकी है साउथ अफ्रीका। बावुमा और मुल्डर बल्लेबाजी कर रहे हैं।IND vs SA Live Cricket Score: टी ब्रेक तक भारत को मिली पहली सफलता
भारत ने टी ब्रेक तक एक सफलता हासिल कर ली है। रिकल्टन को कुलदीप ने आउट कर दिया है। वह 11 रन बनाकर आउट हुए।IND vs SA Live Cricket Score: भारत ने ली 30 रन की बढ़त
भारत ने पहली पारी के आधार पर 30 रन की बढ़त हासिल कर ली। 159 रन के जवाब में भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। गिल बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।IND vs SA Live Cricket Score: टीम इंडिया की आखिरी जोड़ी मैदान में
टीम इंडिया ऑल ऑउट के करीब है। 187 रन के स्कोर पर उसने 8 विकेट गंवा दिए हैं। गिल बल्लेबाजी करने नहीं उतरेंगे।IND vs SA Live Cricket Score: मुश्किल में टीम इंडिया
टीम इंडिया ने 7 विकेट गंवा दिए हैं और अब साउथ अफ्रीका के स्कोर से वे केवल 20 रन आगे हैं। अक्षर और सिराज बल्लेबाजी कर रहे हैं।IND vs SA Live Cricket Score: भारत को लगा छठा झटका
भारत को छठा झटका लगा है। जडेजा 27 रन की पारी खेलकर आउट हुए। भारत अब 13 रन से आगे है। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे।IND vs SA Live Cricket Score: भारत को लगा 5वां झटका
भारत ने अपना 5वां विकेट गंवा दिया है। जुरेल 14 रन की पारी खेलकर आउट हो गए है। चोट के कारण बाहर गए गिल बल्लेबाजी करने नहीं आए हैं और ऐसा लगता है कि वह बल्लेबाजी करेंगे भी नहीं।IND vs SA Live Cricket Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू
दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। जुरेल 9 और जडेजा 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत 13 रन पीछे है।IND vs SA Live Cricket Score: लंच तक भारत का स्कोर- 138/4
भारत ने लंच तक 4 विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं। जुरेल और जडेजा खेल रहे हैं।IND vs SA Live Cricket Score: भारत को लगा चौथा झटका
भारत को लगा चौथा झटका, 27 रन बनाकर आउट हुए ऋषभ पंत।IND vs SA Live Cricket Score: भारत को लगा तीसरा झटका
भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। 109 रन के स्कोर पर भारत को यह झटका लगा है। 39 रन बनाकर राहुल महराज का शिकार बने।IND vs SA Live Cricket Score: भारत के 100 रन पूरे
भारत ने 105 रन बना लिए हैं। पंत और राहुल बल्लेबाजी कर रहे हैं।IND vs SA Live Cricket Score: रिटायर्ड हर्ट हुए गिल
3 गेंद खेलकर कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट हो गए। वह हार्मर की गेंद पर चौका मारने के बाद गर्दन में आए झटके के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए।IND vs SA Live Cricket Score: भारत को लगा दूसरा झटका
भारत ने 75 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खो दिया है। इसके साथ ही राहुल के साथ उनकी 57 रन की साझेदारी टूट गई है। उन्हें हार्मर ने पवेलियन भेजा।IND vs SA Live Cricket Score: दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
सुंदर और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। भारत ने अपना पहला विकेट 18 रन के स्कोर पर गंवाया था जब जायसवाल 12 रन बनाकर यान्सेन की गेंद पर आउट हो गए थे।IND vs SA Live Cricket Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू, पहले ओवर में राहुल और सुंदर की जोड़ी ने बनाए 4 रन। भारत 118 रन पीछे है।IND vs SA Live Cricket Score: भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बनाए 37 रन
भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए हैं। राहुल और सुंदर बल्लेबाजी कर रहे हैं।IND vs SA Live Cricket Score: भारत का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 28 रन
गंभीर का नया दांव, तीसरे नंबर पर वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने आए हैं। जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हुए थे।IND vs SA Live Cricket Score: भारत को लगा पहला झटका
यशस्वी जायसवाल के तौर पर भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। यान्सेन ने उन्हें 12 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। इस तरह 18 रन के स्कोर पर भारत नेै अपना पहला विकेट गंवाया।IND vs SA Live Cricket Score: 159 रन के जवाब में भारत की बल्लेबाजी शुरू
159 रन के जवाब में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की है। इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम 159 रन बनाकर ढेर हो गई।IND vs SA Live Cricket Score: साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 पर ढेर
साउथ अफ्रीका की पहली पारी 159 रन बनाकर ढेर हो गई। जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट जबकि सिराज और कुलदीप ने 2-2 विकेट चटकाए हैं।27 अक्टूबर से होगी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी, सबसे सफल टीम के रूप में हिस्सा लेगा भारत
रणजी ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा ने जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम के लिए पेश की अपनी दावेदारी
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, PCB ने प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी के मैच दूसरी जगह किए शिफ्ट
अभिषेक शर्मा का खौफ! वेस्टइंडीज के स्प्रिंगर ने कहा- उसके सामने रक्षात्मक रुख अपनाना ही एकमात्र रास्ता
न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले भारत की चिंताएं बढ़ीं, शानदार बल्लेबाज हुआ चोटिल
© 2026 Times Horizon Private Limited
