LIVEIND vs SA 2nd Test, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर: टीम इंडिया पर हार का खतरा, बढ़िया खेले तो होगा ड्रॉ
IND vs SA 2nd Test Live Score, Today Match Live Cricket Score Hindi, (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच लाइव स्कोर) Bharat Banaam South Africa 2nd Test Live Scorecard Online:

IND vs SA 2nd Test, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर: टीम इंडिया पर हार का खतरा, बढ़िया खेले तो होगा ड्रॉ
IND vs SA 2nd Test, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका लाइव स्कोर: भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 2 और नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया अब भी 522 रन पीछे है। 549 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने केवल 21 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। जायसवाल 13 जबकि केएल राहुल 6 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
इससे पहले ट्रिस्टन स्टब्स के 94 रन की आकर्षक पारी से दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर घोषित कर दी। इस तरह भारत के सामने सीरीज में बराबरी करने के लिए 549 रन का विशाल लक्ष्य है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत 201 रन ही बना पाया था। पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका ने 288 रन की बढ़त हासिल की।
स्टब्स ने 180 गेंद का सामना करके 94 रन बनाए जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल है। उन्होंने टोनी डि जॉर्जी (49) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन और वियान मुल्डर (नाबाद 35) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 62 रन देकर चार विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
साउथ अफ्रीका प्लेइंग इलेवन (SA Playing XI)- रियान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।
भारत की प्लेइंग इलेवनन (India Playing XI)- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
IND vs SA LIVE SCORE: चौथे दिन का खेल खत्म, जीत से 522 रन दूर टीम इंडिया
भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 2 और नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया जीत से अब भी 522 रन दूर है और उसके 8 विकेट सुरक्षित हैं।
IND vs SA LIVE SCORE: भारत के सामने 549 रन का लक्ष्य
भारत को 549 रन का टारगेट मिला है। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी 5 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाकर घोषित कर दी। ट्रिस्टन स्टब्स ने 94 रन की पारी खेली।
IND vs SA LIVE SCORE: एक और सेशन रहा साउथ अफ्रीका के नाम
लंच तक साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। इस तरह कुल बढ़त 508 रन की हो गई है।
IND vs SA LIVE SCORE: दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 500 पार
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 216 रन बना लिए हैं और अब उनकी बढ़त 500 रन के पार हो गई है।
IND vs SA Live Score: जडेजा को मिली तीसरी सफलता
जडेजा ने तीसरी सफलता हासिल कर ली। डी जॉर्जी के तौर पर अफ्रीका ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। वह 49 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
IND vs SA Live Score: टी ब्रेक तक साउथ अफ्रीका का स्कोर-107 रन
साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। इस तरह उसकी कुल बढ़त 395 रन तक पहुंच गई है।
IND vs SA Live Score: बावुमा 3 रन बनाकर हुए आउट
साउथ अफ्रीका ने 77 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। बावुमा 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
IND vs SA Live Score: 29 रन बनाकर आउट हुए मार्करम
रवींद्र जडेजा ने एक बेहतरीन गेंद पर एडेन मार्करम को गच्चा दिया और गिल्लियां उड़ा दी। 74 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है।
IND vs SA Live Score: 350 के पार साउथ अफ्रीका की बढ़त
पहले घंटे के खेल में साउथ अफ्रीका का स्कोर 64 रन पहुंच गया है और उसने रिकल्टन का विकेट गंवाया है। इस तरह इसकी कुल बढ़त 352 रन की हो गई है।
IND vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका को पहला झटका
59 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को पहला झटका लगा है। रिकल्टन 35 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने हैं। साउथ अफ्रीका की बढ़त 347 रन तक पहुंच गई है।
IND vs SA Live Score: मार्करम और रिकल्टन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
मार्करम और रिकल्टन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। बढ़त 350 रन के करीब पहुंच गई है।
IND vs SA Live Score: बढ़त 350 रन के करीब
साउथ अफ्रीका ने शुरुआती आधे घंटे के खेल में कोई विकेट नहीं गंवाया है। उसकी कुल बढ़त 332 रन की हो गई है। जैसे-जैसे साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी आगे बढ़ती जाएगी, मैच में टीम इंडिया की पकड़ कमजोर होती जाएगी।
IND vs SA Live Score: चौथे दिन के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है
भारत-साउथ अफ्रीका के बीत दूसरे टेस्ट में आज चौथे दिन का खेल खेला जाना है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ड्राइविंग सीट पर है। सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही अफ्रीका के पास क्लीन स्वीप करने का मौका है।
IND vs SA Live Score: ड्राइविंग सीट पर साउथ अफ्रीका
तीसरे दिन साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। इस तरह उसकी कुल बढ़त 314 रन हो गई है और उसके सभी 10 विकेट सुरक्षित हैं।
IND vs SA Live Score: टूटी कुलदीप और वाशिंगटन की साझेदारी
कुलदीप और सुंदर ने 8वें विकेट के लिए 72(207) रन की साझेदारी की। 48 रन बनाकर सुंदर हार्मिर का शिकार बने।
IND vs SA Live Score: लंच तक टीम इंडिया का स्कोर- 174/7
लंच तक टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। कुलदीप और वाशिंगटन 8वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं।
IND vs SA Live Score: ऑलआउट के करीब
टीम इंडिया 7 विकेट खो चुकी है। कुलदीप और सुंदर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
IND vs SA Live Score: टीम इंडिया की आधी टीम आउट
105 रन के स्कोर पर टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवा दिए हैं। पंत भी 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
IND vs SA Live Score: टी ब्रेक तक टीम इंडिया ने गंवाए 4 विकेट
तीसरे दिन का पहला सेशन एकबार फिर से साउथ अफ्रीका के नाम रहा है। 102 रन के स्कोर पर भारत ने 4 विकेट गंवा दिए हैं। पंत और जडेजा मैदान पर हैं। पंत 6 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि जडेजा को खाता खोलना है।
IND vs SA Live Score: मुश्किल में टीम इंडिया
96 रन के स्कोर पर 3 विकेट खोकर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ गई है। जायसवाल के बाद अब सुदर्शन भी आउट हो गए हैं। सुदर्शन 15 रन की पारी खेलकर आउट हुए।