IND vs SA 5th T20 Match Timing Today 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs SA 5th T20 Match Timing Today 2025: आज (19 December 2025) टीम इंडिया और मेहमान दक्षिण अफ्रीकी टीम के बीच पांच टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय श्रंखला का पांचवां व अंतिम मैच खेला जाएगा। ये इस साल भारत का आखिरी मैच भी होगा। लखनऊ में चौथा टी20 मैच कोहरे की वजह से रद्द होने के कारण सीरीज में 2-1 से भारत आगे है। अब जीत और ड्रॉ का निर्णय अंतिम टी20 मैच में होगा। यहां जानेंगे कि आज का मैच कहां होगा, कितने बजे शुरू होगा और इसे कहां देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका T20I सीरीज 2025
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20
  • टीम इंडिया का साल 2025 में आखिरी मैच

IND vs SA 5th T20 Match Timing Today 2025: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच चल रही पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज (India vs South Africa T20I Series) अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता, दूसरा मुकाबला मेहमान टीम ने अपने नाम किया, फिर तीसरे मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। लेकिन चौथा टी20 मैच लखनऊ के घने कोहरे के कारण नहीं हो सका, जिसकी वजह से अब अंतिम टी20 मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। भारत जीता तो वो सीरीज 3-1 से जीत ले जाएगा। अगर दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली तो वो सीरीज ड्रॉ कराके मुस्कुराते हुए घर जाएगा क्योंकि उसने टेस्ट सीरीज भी जीती थी। ऐसे में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम को अंतिम मैच में पूरा दम दिखाना होगा। जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम भी एडेन मार्करम (Aiden Markram) की अगुवाई में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। आपको बता दें कि ये साल 2025 में भारत का आखिरी मैच भी होगा।

IND vs SA 5th T20I Match Timing

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवें टी20 मैच कितने बजे स्टार्ट होगा

मौजूदा टी20 सीरीज के पांचवें व आखिरी मुकाबले से पहले एक नजर डाल लेते हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक के आंकड़ों पर। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक चौंतीस टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिनमें भारतीय टी20 टीम ने 20 बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है। जबकि, दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम ने टीम इंडिया को सिर्फ 13 मुकाबलों में शिकस्त देने में सफलता हासिल की है। लखनऊ टी20 रद्द होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच बेनतीजा मैचों की संख्या दो हो चुकी है।

End of Feed