IND vs SA 3rd T20 Match Timing Today 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs SA 3rd T20 Match Timing Today 2025: टीम इंडिया और मेहमान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के बीच अब तक दो मुकाबले हो चुके हैं और आज तीसरे मुकाबले की बारी है। आइए जानते हैं कि आज होने वाला तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा और कहां आयोजित होना है मैच।

IND vs SA 3rd T20 Match Timing Today 2025: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम (India vs South Africa) के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। पहला मुकाबला गंवाने वाली मेहमान टीम ने दूसरे मुकाबले में शानदार वापसी करते हुए मेजबान टीम भारत को सबसे बड़ी हार थमा दी थी। अब बारी तीसरे टी20 मुकाबले की है जिसे जीतकर दोनों टीम सीरीज में बढ़त लेने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं वहीं, दक्षिण अफ्रीका टी20 टीम की कमान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में है।

Kitne Baje Shrur Hoga Match

कितने बजे शुरू होगा भारत और साउथ अफ्रीका तीसरा टी20 (साभार-ICC)

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी

भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच से पहले आइए जानते हैं कि इन दोनों टीमों के टी20 क्रिकेट में आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, 13 मैचों में साउथ अफ्रीका को जीत हासिल हुई है। एक मैच बेनतीजा रहा था।

End of Feed