IND vs SA 2nd ODI Dream11 Team Prediction, India vs South Africa 2nd ODI Playing 11 Today Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बारिश की संभावनाओं के बीच सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही टीम इंडिया बराबरी के इरादे से मैदान में उतरेगी।
Image Credit: AP
भारत के लिए करो या मरो का है मुकाबला
ये मुकाबला शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम के लिए करो या मरो का है। अगर रांची में शिखर धवन की सेना को हार का सामना करना पड़ा तो वो इस हार के साथ सीरीज भी गंवा देगी। टीम इंडिया वापसी के इरादे से मजबूत एकादश के साथ मुकाबले में उतरना चाहेगी। वहीं टी20 सीरीज 2-1 के अंतर से गंवाने के बाद मेहमान दक्षिण अफीका वनडे सीरीज जीतकर स्वदेश वापस लौटना चाहेगी। दोनों ही टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है।भारतीय टीम में बदलाव की है कम संभावना
दीपक चाहर के चोट की वजह से बाहर होने के बाद टीम इंडिया में वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री हुई है लेकिन उन्हें रांची में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। शिखर धवन लखनऊ वाली अपनी एकादश पर एकबार फिर भरोसा जता सकते हैं। या फिर एक संभावित बदलाव रवि बिश्नोई के जगह शाहबाज अहमद के रूप में हो सकता है लेकिन इस बात की संभावना भी बेहद कम है।दक्षिण अफ्रीका के लिए अहम है सीरीज जीत
दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए सुपर लीग में बने रहने के लिए सीरीज के तीनों मैच में जीत हासिल करना बेहद अहम है। ऐसे में मैच और सीरीज जीत के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरा जोर लगा देगी। उनकी एकादश में भी बदलाव की संभावना बेहद कम है। हालांकि गेंदबाजी के दौरान तबरेज शम्सी की जमकर धुनाई हुई थी। ऐसे में शम्सी की जगह मार्को जेन्सन या एनरिक नॉर्खिया को एकादश में बावुमा शामिल कर सकते हैं।दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11:
क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), जानेमन मलान, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन,डेविड मिलर, वेन पार्नेल/ एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी/ मार्को जेन्सन/एनरिक नॉर्खिया, लुंगी नगिडी।
भारत की संभावित प्लेइंग-11:
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर),शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई / शाहबाज अहमद, अवेश खान, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।
