IND vs SA Preview: शुक्रवार को भिड़ेंगे टी20 वर्ल्ड कप के फाइनलिस्ट, यहां देखें मैच से जुड़ी हर जानकारी

IND vs SA Preview: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैच की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। इस सीरीज में टीम इंडिया के कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है। दयाल और विजय कुमार वैशाख जैसे खिलाड़ियों पर नजर होगी।

IND vs SA Preview: भारतीय क्रिकेट जब बदलाव के दौर से गुजर रहा है तब संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे दूसरी श्रेणी के स्टार खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू होने वाली चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में अपनी चमक दिखेर कर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश करेंगे। सैमसन को हाल में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला में पारी का आगाज करने का मौका मिला था और उन्होंने 47 गेंद पर 111 रन की पारी खेल कर टीम प्रबंधन के फैसले को सही साबित किया था।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (70)

साउथ अफ्रीका बनाम भारत (साभार-ICC)

रोहित शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और ऐसे में सैमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ अच्छी पारियां खेल कर इस प्रारूप में भारतीय शीर्ष क्रम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे। अभिषेक शर्मा के लिए भी यह श्रृंखला बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि जिंबॉब्वे के खिलाफ जुलाई में हरारे में आकर्षक शतक बनाने के बाद वह रन बनाने के लिए जूझते रहे हैं। उन्हें अपनी जगह पक्की करने के लिए अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज के रूप में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

End of Feed