IND vs SA 1st ODI Match Timing Today 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs SA 1st ODI Match 2025 Timing Today, इंडिया दक्षिण अफ्रीका का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (30 November 2025) से तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला वनडे मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए यहां जानते हैं कि आज का मैच कितने बजे शुरू होगा और इसे आप कहां देख सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत
  • सीरीज का पहला वनडे मैच रांची में खेला जाएगा
  • विराट कोहली और रोहित शर्मा पर सबकी नजरें

IND vs SA 1st ODI Match Timing Today: टेस्ट सीरीज में मेहमान दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को क्लीन स्वीप करके 25 सालों बाद भारतीय जमीन पर टेस्ट सीरीज जीती। अब बारी है 50 ओवर के धमाल यानी वनडे क्रिकेट की। भारत-दक्षिण (India vs South Africa) वनडे सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज का पहला वनडे मैच रांची (Ranchi) में आयोजित होने जा रहा है। नियमित भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल इस समय चोटिल हैं, इसलिए उनकी जगह वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में होगी। जबकि, दक्षिण अफ्रीकी वनडे टीम की अगुवाई टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) करते नजर आएंगे।

IND vs SA 1st ODI Match Timing Today

भारत-दक्षिण अफ्रीका पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक वनडे क्रिकेट इतिहास में 94 मैच खेले जा चुके हैं। इस क्रिकेट फॉर्मेट के आंकड़ों में दक्षिण अफ्रीकी टीम का पलड़ा भारी रहा है। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम ने भारत को 51 वनडे मैचों में शिकस्त दी है। वहीं, भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 40 ओडीआई मुकाबलों में मात दी है। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। मौजूदा वनडे सीरीज भारतीय जमीन पर खेली जानी है। भारत में अब तक इन दोनों टीमों के बीच 32 वनडे मैच हो चुके हैं, जिनमें मेजबान टीम इंडिया ने 18 बार जीत हासिल की है, जबकि साउथ अफ्रीका ने भारत में 14 वनडे मैचों में मेजबान भारतीय टीम को हराया है।

End of Feed