IND vs PAK: विराट के शतक ने तोड़ दी सीमाएं, सरहद पार भी मना जश्न, देखें वीडियो

Virat Kohli Century: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बार फिर से सभी का दिल जीत लिया है। कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक शानदार शतक जड़ा है और सभी की निगाहें अपनी ओर खींच ली है। विराट के शतक के बाद पाकिस्तान में भी जमकर जश्न बना है.

Virat Kohli Century: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला कई पिछले मैचों की तरह ही एकतरफा रहा, जहां भारत ने पाकिस्तान को बिना किसी बड़ी चुनौती के हरा दिया। हालांकि पाकिस्तानी टीम ने कोई खास प्रदर्शन नहीं दिखाया, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को विराट कोहली के शानदार शतक ने खुशी दी। पाकिस्तानी फैन्स ने भी कोहली के प्रदर्शन की सराहना की और उनके शतक पर खुशी मनाई। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें इस्लामाबाद में लोग कोहली के शतक के बाद झूमते नजर आ रहे हैं।

virat kohli century

विराट कोहली शतक (फोटो- AP/X)

242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने अपने विंटेज अंदाज में 51वां अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई। यह कोई रहस्य नहीं है कि विराट कोहली को पाकिस्तान में भी भारी पसंद किया जाता है, और यह तब साफ दिखाई दिया जब पाकिस्तानी फैन्स ने कोहली के शतक पर खुशी मनाई। हालांकि कोहली के 100वें रन ने पाकिस्तान की हार को सुनिश्चित किया, लेकिन पाकिस्तानी प्रशंसकों ने इसके सकारात्मक पहलू को देखते हुए कोहली का जोरदार स्वागत किया।

End of Feed