IND vs PAK U-19 Asia Cup 2024 Highlights: दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत खराब रही है। टीम इंडिया को पाकिस्तान के हाथों पहले ही मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ वे अंक तालिका में टॉप पर आ गए हैं। मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 281 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया। इसका पीछा करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम केवल 237 रन ही बना पाई और 44 रनों से हार गई। इसी के साथ उनका सफर खराब तरीके से शुरू हुआ है।
भारत बनाम पाकिस्तान अंडर -19 मैच (फोटो- ACB Media)
मैच में भारतीय टीम की कप्तानी मोहम्मद इरफान कर रहे थे और टीम में वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा सितारे भी मौजूद थे लेकिन वे पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी के आगे पस्त हो गए। पाकिस्तान मैच में शुरुआत से ही आगे चल रही थी। टीम की तरफ से जीत के हीरो शाहजैब खान रहे जिन्होंने 159 रनों की शानदार पारी खेली और पाकिस्तान के लिए मैच का रुख ही पलट के रख दिया।
