IND vs PAK Pitch Report: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs PAK Pitch Report Today Match In Hindi: आज (23 February 2025) आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें। एक ऐसा मुकाबला जिसका पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को इंतजार रहता है। ये महामुकाबला दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। ग्रुप-ए में इससे पहले भारत ने जहां अपने पहले मैच में बांग्लादेश को शिकस्त दी, वहीं पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले मैच में हार मिली थी। यहां हम जानेंगे आज होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की पिच रिपोर्ट, किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें और मैदान के खास आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • आज भारत और पाकिस्तान का मैच होगा
  • भारत-पाकिस्तान मुकाबला दुबई में खेला जाएगा

IND vs PAK Pitch Report In Hindi Today Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) में आज महामुकाबले की बारी है। भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमें लंबे समय बाद एक बार फिर आमने-सामने मैदान पर होंगी। जिस मैच का इंतजार करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को था वो आज दुबई (Dubai) के मैदान पर खेला जाएगा और सबकी नजरें इस बड़ी टक्कर पर टिकी होंगी। टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के पहले मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि टूर्नामेंट की मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट टीम को उसके पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप-ए में दोनों टीमों का ये दूसरा मैच होगा इसलिए पाकिस्तान को ये मैच किसी भी हाल में जीतना होगा वर्ना उनकी आगे की राह बहुत कठिन हो जाएगी। आज दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा और मैच का टॉस 2:00 बजे होगा। भारतीय वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान वनडे टीम की अगुवाई मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) करते नजर आएंगे।

मेजबान पाकिस्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच आज खेले जाने वाले सबसे बड़े मुकाबले से पहले आइए आपको बता देते हैं इन दो टीमों के वनडे क्रिकेट में आमने-सामने के आंकड़े (IND vs PAK Head To Head In ODI) कैसे रहे हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक वनडे क्रिकेट में 135 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पाकिस्तान ने 73 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत ने 57 मुकाबलों में पाकिस्तान को मात दी है। वहीं, 5 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। आज का मैच न्यूट्रल वेन्यू यानी दुबई में खेला जाएगा इसलिए इससे जुड़े आंकड़े देखें तो भारत और पाकिस्तान न्यूट्रल वेन्यू पर 77 वनडे मैचों में टकरा चुकी हैं, जिसमें 40 बार पाकिस्तान को जीत मिली है, जबकि भारत को 34 मैचों में जीत मिली। वहीं 3 मैच बेनतीजा रहे। बेशक ODI क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान ने भारत को ज्यादा बार हराया है लेकिन आईसीसी इवेंट में हमेशा से टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है, जिनके आंकड़े आपको आगे बताएंगे।

End of Feed