India vs Pakistan, Babar Azam: भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) आज दोपहर 1.30 बजे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में एक दूसरे के आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में अपना पहला मैच खेल रही हैं। इस हाई-वोल्टेज एनकाउंटर पर इस समय दुनियाभर के फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। अब तक टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। पिछले छह मैचों में भारत ने पांच बार जीत हासिल की थी, जबकि 2021 में पहली बार बाबर आजम (Babar Azam) के नेतृत्व में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया था।
Pakishan Captain Babar Azam
बाबर ने बदली पाकिस्तान की किस्मत
बाबर आजम दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही पाकिस्तान के कप्तान भी हैं। पिछले साल भारत के खिलाफ विश्व कप मैच जीतने वाले वह इकलौते पाकिस्तानी कप्तान हैं। बाबर पाकिस्तान की इस जीत को दोहराने के मकसद से आज मैदान में उतरेंगे। बाबर के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं, अब इस वर्ल्ड कप के दौरान वह भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का एक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
Inching closer to a cracking contest! ⏳We’re all set for #INDvPAK 🙌🏻🏟 Melbourne Cricket Ground⏰1:30 PM IST… t.co/ABT20R7pYv
— ANI (@ANI) Oct 23, 2022
तोड़ सकते हैं धोनी का ये रिकॉर्ड
पाकिस्तान के 28 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज बाबर आजम ने पिछले साल टी 20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने की उपलब्धि हासिल की थी। टी20 वर्ल्ड कप में खेले 6 मैचों में उन्होंने 60.60 की औसत से कुल 303 रन बनाए थे और अगर इस वर्ल्ड कप में वह 227 से अधिक रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह टी20 वह एक कप्तान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एम एस धोनी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। भारतीय कप्तान धोनी के नाम 33 मैचों में 529 रन हैं।
बाबर के अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भी धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने की रेस में शामिल हैं। अगर वह 168 से अधिक रन बनाते हैं तो वह धोनी से आगे निकल जाएंगे।
