India vs Pakistan, Momin Saqib video: इंडिया बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मैच आज दोपहर 1.30 बजे से शुरू होने वाला है। जब भारत बनाम पाकिस्तान मैच की बात आती है तो हमे एक इंटरव्यू जरूर याद आता है, ‘ओ भई मारो मुझे मारो’। आज मैच से पहले मेलबर्न में पाकिस्तान के कॉमेडियन मोमिन साकिब (Momin Saqib) का एक और मजेदार इंटरव्यू वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया आने का मकसद वर्ल्ड कप देखना नहीं बल्कि इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच को बताया है।
IND vs PAK: Momin Saqib
बाल्टी ले आओ, बारिश हुई तो देख लेगें
कॉमेडियन मोमिन साकिब ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले एक मजेदार इंटरव्यू दिया है। भारत और पाकिस्तान का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच को देखने के लिए फैंस स्टेडियम के आस-पास इकट्ठा भी होने लगे हैं। मैच से पहले, कॉमेडियन मोमिन साकिब, जो 'मारो मुझे मारो' वाले मीम के लिए काफी फेमस हुए थे। उन्होंने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा ‘मेरी इंडिया-पाकिस्तान के फैंस से अपील है कि आप सभी बाल्टियां और वाइपर ले आओ अगर बारिश हुई तो हम देख लेंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'सारी लाइमलाइट इंडिया-पाकिस्तान मैच पर हैं, बाबार और कोहली दोनों फॉर्म में हैं हमें एक शानदार मैच की उम्मीद है।'
#WATCH | Pakistani comedian Momin Saqib’s hilarious interview ahead of India, Pakistan clash in ICC World T20, in M… t.co/LC55RYnsuX
— ANI (@ANI) Oct 23, 2022
कौन हैं मोमिन साकिब?
पाकिस्तान के फैन मोमिन साकिब दरअसर लंदन के रहने वाले हैं। वह अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। साल 2017 में जब चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था तो मोमिन साकिब का ‘ओ भई मारो मुझे मारो’ वाला इंटरव्यू खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद अब मोमिन का एक और इंटरव्यू सुर्खियों में है।
बारिश होने की कितनी संभावना?
फैंस को बता दें कि ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार मेलबर्न में बादल तो छाए हुए हैं लेकिन बारिश होने की संभावना काफी कम हो गई है। उम्मीद है कि फैंस को पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा।
