IND vs PAK Match Venue: आईसीसी ने लगा दी मुहर, अब एक-दूसरे के देश में क्रिकेट नहीं खेलेंगे भारत-पाकिस्तान!

आईसीसी ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर जो विवाद चल रहा था उसको लेकर गुरुवार को हुए बैठक में साफ कर दिया कि अब ये दोनों टीमें एक दूसरे के देश में नहीं खेलेंगी।

आईसीसी ने 2024-2027 के बीच आईसीसी इवेंट में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। आईसीसी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि इस दौरान आईसीसी इवेंट में भारत-पाकिस्तान की टीमें न्यूट्रल वेन्यू पर ही खेलेंगी जिसकी शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हो जाएगी। इससे पहले वेन्यू को लेकर ही बीसीसीआई और पीसीबी में खींचतान चल रही थी। बीसीसीआई ने साफ कर दिया था कि टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। पीसीबी भी शुरुआत में हाइब्रिड मॉडल पर हामी नहीं भर रहा था, लेकिन बाद में यह तय हो गया कि चैंपियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर ही आयोजित किया जाएगा। भविष्य में भारत-पाकिस्तान मैच के वेन्यू को लेकर इस तरह की खींचतान न हो इसके लिए आईसीसी ने पुख्ता कदम उठाया है।

champions trophy

भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी (साभार-ICC)

यही कारण है कि गुरुवार को हुए बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। अब भविष्य में भारत-पाकिस्तान की टीमें आईसीसी इवेंट में न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे। यह आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अलावा आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 (भारत द्वारा आयोजित) और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 पर भी लागू होगा।

End of Feed