Hardik Pandya, IND vs PAK: हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 2, 2023, 07:19 PM IST

Hardik Pandya, IND vs PAK, Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे एशिया कप 2023 के मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआत में रोहित, शुभमन और विराट जैसे दिग्गज सस्ते में आउट हो गए लेकिन ईशान और हार्दिक पांड्या ने शानदार बल्लेबाजी की। पांड्या ने काफी समय बाद बेहतरीन पारी खेली।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-पाकिस्तान एशिया कप 2023 मुकाबला
  • टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी
  • हार्दिक पांड्या ने लंबे समय बाद खेली महत्वपूर्ण पारी

Hardik Pandya against Pakistan, IND vs PAK: एशिया कप 2023 में ग्रुप-ए के सबसे बड़े मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आईं। वनडे विश्व कप 2019 के बाद दोनों टीमें पहली बार वनडे फॉर्मेट में भिड़ रही हैं। आज के मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कैंडी के पालेकल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में भारत पहले बैटिंग करने उतरी लेकिन उसको शुरुआती चार झटके 66 रन पर लग गए। हालांकि इसके बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ हार्दिक पांड्या ने धमाल मचाना शुरू किया और सब कुछ पलट गया।

IND vs PAK Hardik Pandya innings

हार्दिक पांड्या

ईशान किशन और हार्दिक पांड्या के बीच पांचवें विकेट के लिए 138 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान ईशान किशन ने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन वो 38वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद भी हार्दिक पांड्या का धमाल नहीं थमा। पांड्या ने धमाकेदार बल्लेबाजी जारी रखी और हर पाकिस्तानी गेंदबाज के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया।

End of Feed