भारत-पाकिस्तान महामुकाबले से पहले पूर्व कप्तान ने तोड़ दिया अपने ही टीम का मनोबल

Champions Trophy 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले दोनों देश के दिग्गजों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और बताया है कौन सी टीम जीत की दावेदार है।

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का मानना है कि भारत स्पष्ट रूप से ज्यादा मजबूत टीम है क्योंकि उसके पास अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी की तुलना में काफी मैच विजेता खिलाड़ी हैं इसलिए आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के बड़े मुकाबले में सामूहिक प्रयास ही इस चीज को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका होगा। पाकिस्तान को कराची में चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ़ 60 रन की करारी हार झेलनी पड़ी जिसके बाद उसके लिए भारत के खिलाफ मैच में जीत दर्ज करना काफी अहम होगा। वहीं दूसरी ओर भारत ने बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की और वह जीत के बाद इस ‘हाई-वोल्टेज’ मुकाबले में उतरेगा।

IND vs Pak Match champions Trophy

भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच (साभार-X)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी ने ‘जियो हॉटस्टार’ के ‘ग्रेटेस्ट राइवलरी रिटर्न्स’ एपिसोड में कहा, ‘‘अगर हम ‘मैच विजेताओं’ की बात करें तो मैं कहूंगा कि भारत के पास पाकिस्तान की तुलना में ज्यादा ‘मैच विजेता’ हैं। मैच विजेता वह होता है जो अकेले दम पर मैच जीतना जानता हो। अभी पाकिस्तान में हमारे पास ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं। ’’

End of Feed