IND vs PAK Asia Cup Match Timing Today 2025: भारत और पाकिस्तान की सुपर 4 में टक्कर, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs PAK Super 4 Match 2025 Timing Today, इंडिया पाकिस्तान का मैच आज कितने बजे शुरू होगा? एशिया कप 2025 में सुपर 4 के दूसरे मैच में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। इस मैच का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। आइए जानते हैं कि मैच की शुरुआत कितने बजे होने वाली है।

IND vs PAK Asia Cup 2025 Super 4 Match 2025 Timing Today: एशिया कप 2025 में सुपर 4 राउंड की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इसके दूसरे मैच में एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम होगी वहीं दूसरी ओर उनकी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (IND vs PAK) सामने होगी। दुबई का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम इस खास मुकाबले की मेजबानी करने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के हाथों में है। इससे पहले एशिया कप के ग्रूप स्टेज में भी इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा भारी रहा था और उन्होंने आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम बदला लेना चाहेगी वहीं भारत एक और बार अपने पड़ोसी को प्रतिद्वंद्वी को मात देना चाहेगी।ऐसे में ये जान लेना जरूरी है कि भारतीय समयानुसार इस मैच (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team) के बीच मैच की शुरुआत कितने बजे से होने वाली है और टॉस भी कितने बजे से होने वाला है।

IND vs PAK Super 4 Match Timing.

भारत बनाम पाकिस्तान आज का मैच कितने बजे शुरू होगा

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस खास मैच से पहले दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs PAK Head to Head) जान लेना जरूरी है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप के इतिहास में कुल 19 बार टक्कर हुई है। इसमें से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने इसमें से 11 मैच जीते हैं और वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम केवल 6 ही मैच जीत पाई है। ऐसे में भारतीय टीम इसका दबदबा जारी रखना चाहेगी। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में अब तक केवल दो ही बार खेला गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैच खेले गए हैं। इन तीन मुकाबलों में दो बार भारत को जीत मिली है और एक बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टी20 में भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने बढ़त बनाना चाहेगी।

End of Feed