IND vs NZ U19 World Cup 2026 Match Timing Today: भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर-19 विश्व कप का मैच, जानिए समय

IND U19 vs NZ U19 Under-19 World Cup Match Timing Today 2026: आज (24 January 2026) भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में अपना तीसरा मैच खेलने के लिए तैयार है। काफी लंबा आराम मिलने के बाद अब आयुष म्हात्रे की कप्तानी और वैभव सूर्यवंशी से सजी टीम आज न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम का सामने जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ये मैच कितने बजे शुरू होगा, कहां खेला जाएगा और टूर्नामेंट में भारत की स्थिति अभी क्या है, यहां सब जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026
  • आज अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड का मैच
  • जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरी भारतीय अंडर-19 टीम

IND-U19 vs NZ-U19 Under 19 World Cup Match Timing Today 2026: एक तरफ जहां भारत की सीनियर क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड की सीनियर टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। वहीं, दूसरी तरफ आजभारतीय अंडर-19 टीम भी युवा न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप 2026 मैच में मैदान पर उतरेगी। भारतीय युवा टीम लंबे अंतराल के बाद मैदान पर वापसी कर रही है। भारत पहले ही अपने दो शुरू लीग मैच जीतकर अगले राउंड में जगह पक्की कर चुका है। लीग राउंड समाप्त होने के बाद भारतीय अंडर-19 टीम सुपर 6 राउंड में भी खेलेगी। आज भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम (India vs New Zealand U19) के बीच होने वाले विश्व कप मैच में भारतीय U19 टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) करते नजर आएंगे। जबकि न्यूजीलैंड U19 वनडे टीम की कमान टॉम जोन्स (Tom Jones) के हाथों में है। वैसे, इस मैच में एक बार फिर सबकी उम्मीदें 14 वर्षीय भारतीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) से होंगी।

IND U19 vs NZ U19 ICC Under-19 World Cup Match Timing Today.

इंडिया यू19 बनाम न्यूजीलैंड यू19 अंडर-19 विश्व कप मैच का समय

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 के अपने शुरुआती दोनों मैच जीतने के साथ भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम टूर्नामेंट के दूसरे दौर यानी सुपर सिक्स राउंड में पहले ही जगह सुनिश्चित कर चुकी है। आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम ने सबसे पहले बारिश से प्रभावित मैच में अमेरिका क्रिकेट टीम पर छह विकेट से जीत के साथ अपने सफर की शुरुआत की। उसके बाद युवा टीम इंडिया ने बांग्लादेश अंडर-19 टीम के खिलाफ कड़ी टक्कर वाले मुकाबे में 12 रनों से करीबी जीत हासिल की। आइए अब आपको बताते हैं कि आज भारत-न्यूजीलैंड अंडर-19 विश्व कप मैच किस समय शुरू होना है, कहां है मैच और इसे आप भारत में कहां देख सकेंगे।

End of Feed