LIVE

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: पचास रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड, ग्लेन फिलिप्स और फिन ऐलन ने संभाला मोर्चा, LIVE SCORE 7.2 ओवर 85/2 रन

नवीन चौहानUpdated Oct 30, 2026, 13:14 IST

IND vs NZ Today T20 Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड आज के टी20 मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Live Streaming Watch Scorecard Updates: भारत और न्यूजीलैंड की आज पांच मैच की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में आमना सामना हो रहा है। पहले तीन मुकाबले जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में कीवी टीम अपना खाता इस मुकाबले में खोलना चाहेगी। भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में मौका नहीं मिला है, ईशान किशन लौट आए हैं। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: पचास रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड, ग्लेन फिलिप्स और फिन ऐलन ने संभाला मोर्चा, LIVE SCORE 7.2 ओवर 85/2 रन
IND vs NZ, 4th T20 Live Score: पचास रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड, ग्लेन फिलिप्स और फिन ऐलन ने संभाला मोर्चा, LIVE SCORE 7.2 ओवर 85/2 रन

IND vs NZ 4th T20 Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में सीरीज के लिहाज से आज का मुकाबला महज औपचारिकता है लेकिन मेजबान कीवी टीम सीरीज में अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी। सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में ऑकलैंड के छोटे मैदान पर एक बार फिर चौकों छक्कों की बारिश के साथ रनों का रोमांच प्रशंसकों को देखने को मिलेगा। ऑकलैंड में आज बारिश की संभावना 55 प्रतिशत तक है लेकिन मैच में इसका प्रभाव शायद ही पड़े। भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में मौका नहीं मिला है, ईशान किशन लौट आए हैं। मैच के ताजा स्कोर और लाइव अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

आज दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव।

OCT 30, 2026 13:10 IST

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: गेंदबाजी करने आए नीतीश रेड्डी

पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद भारत के लिए गेंदबाजी करने नीतीश रेड्डी आए हैं।
OCT 30, 2026 13:07 IST

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड ने बनाए 67 रन

चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं। प्रिंस यादव ने इस ओवर में 14 रन दिए। फिन ऐलन 12 (9) और ग्लेन फिलिप्स 26 (14) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 30, 2026 13:04 IST

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: 5 ओवर में भारत ने बनाए 53 रन

भारत ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बना लिए हैं। फिन ऐलन 12 (9) और ग्लेन फिलिप्स 12 (8) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 30, 2026 12:58 IST

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: प्रिंस यादव के चौथे ओवर में 11 रन बने

प्रिंस यादव ने चौथे ओवर में 11 रन लुटाए। ग्लेन फिलिप्स 5 रन और फिन एलेन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 4 ओवर बाद, 45/2
OCT 30, 2026 12:52 IST

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: रोमांचक रहा तीसरा ओवर, 20 रन, 1 विकेट

मयंक यादव तीसरा ओवर करने आए और पहली दो गेंदों पर छक्का, उसके बाद अगली दो गेंदों पर चौके लगे, फिर मयंक यादव ने पांचवीं गेंद पर कमाल किया और 143 की रफ्तार से गेंद फेंकते हुए डेरिल मिचेल (9 गेंदों में 24 रन) को LBW कर दिया। तीन ओवर बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 34/2
OCT 30, 2026 12:44 IST

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: दूसरे ओवर में अर्शदीप ने लुटाए 9 रन

अर्शदीप सिंह ने दूसरे ओवर में 9 रन लुटा दिए। पिच पर डेरिल मिचेल 4 रन और फिन एलेन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 30, 2026 12:39 IST

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: पहला विकेट गिरा

मयंक यादव ने न्यूजीलैंड को पहला झटका दिया। टिम सीफर्ट डीप में प्रिंस यादव के हाथों कैच आउट हो गए। एक ओवर के बाद स्कोर 5/1
OCT 30, 2026 12:36 IST

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: तीसरी गेंद पर 2 रन दौड़े

टिम सीफर्ट ने दूसरी गेंद पर कवर्स दिशा में शॉट खेलकर 2 रन लिए।
OCT 30, 2026 12:35 IST

IND vs NZ 4th T20 Live Score: नो बॉल

मयंक ने इस बार नो-बॉल फेंकी जिस पर फिन एलेन ने एक रन ले लिया।
OCT 30, 2026 12:34 IST

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: मयंक यादव के हाथ में पहला ओवर

मयंक यादव पहला ओवर कर रहे हैं। पहली गेंद पर 1 रन, दूसरी गेंद तेज रफ्तार, कोई रन नहीं।
OCT 30, 2026 12:29 IST

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: पिच पर पहुंचे न्यूजीलैंड के धुरंधर ओपनर्स

फिन एलेन और टिम सीफर्ट पिच पर आए। दोनों से उनकी टीम को आज आक्रामक पारियों की उम्मीद रहेगी।
OCT 30, 2026 12:11 IST

IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।
OCT 30, 2026 12:11 IST

IND vs NZ 4th T20 LIVE SCORE: भारत की प्लेइंग-11, वैभव हुए बाहर

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और प्रिंस यादव।
OCT 30, 2026 12:04 IST

IND vs NZ, 4th T20 Live Score: भारत ने टॉस जीता

टीम इंडिया ने एक बार फिर टॉस जीता। श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
OCT 30, 2026 11:52 IST

ND vs NZ, 4th T20 Live Score: भारत की नजर क्लीन स्वीप पर

टीम इंडिया सीरीज में 3-0 से आगे है, लेकिन वे यहीं रुकना नहीं चाहेंगे। टीम इंडिया अगले दो मैचों को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करके न्यूजीलैंड में नया इतिहास रचने की कोशिश करेगी।
OCT 30, 2026 11:38 IST

IND vs NZ, 4th टी20 लाइव स्कोर: न्यूजीलैंड को डबल झटका

न्यूजीलैंड की टीम को डबल झटका लगा है। टी20 सीरीज से जहां उनके सबसे तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। वहीं वनडे सीरीज के लिए तैयार हो रहे तेज गेंदबाज मैट हेनरी भी चोटिल होकर कम से कम दो हफ्ते के लिए बाहर हो चुके हैं।
OCT 30, 2026 11:10 IST

IND vs NZ 4th T20I LIVE: भारत की प्लेइंग-11 में हो सकता है बदलाव

सीरीज 3-0 के अंतर से अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकती है। वैभव सूर्यवंशी तो प्लेइंग-11 में बने रहेंगे वहीं कुलदीप यादव को खेलने का मौका मिल सकता है।

OCT 30, 2026 11:09 IST

IND vs NZ 4th T20I LIVE: ऐसी है न्यूजीलैंड की टीम

फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, डेवोन कॉनवे, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, मैट फिशर, काइल जैमीसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जोश क्लार्कसन।
OCT 30, 2026 11:09 IST

IND vs NZ 4th T20I LIVE: ऐसी है भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, नमन धीर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, कुमार कुशाग्र, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।
OCT 30, 2026 11:07 IST

IND vs NZ 4th T20I LIVE: बारह बजे होगा टॉस

भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर 12 बजे होगा और मैच साढ़े बारह बजे से शुरू होगा।