IND vs NZ T20 World Cup Warm up Dream11 Team Prediction: भारत-न्‍यूजीलैंड इस Playing 11 के साथ उतर सकते हैं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 07:46 PM IST

IND vs NZ T20 World Cup Warm up Dream11 Team Prediction, India vs New Zealand T20 World Cup Warm up Playing 11 Today Match: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप का अभ्‍यास मैच ब्रिस्‍बेन के गाबा मैदान में खेला जाएगा। दोनों टीमों के पास सर्वश्रेष्‍ठ प्‍लेइंग 11 खोजने का आखिरी मौका। जानिए इसके लिए किसे मिल सकता है मौका।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप का अभ्‍यास मैच
  • ब्रिस्‍बेन के गाबा में खेला जाएगा भारत-न्‍यूजीलैंड टी20 वर्ल्‍ड कप अभ्‍यास मैच
  • भारत और न्‍यूजीलैंड प्रमुख रूप से इन खिलाड़‍ियों को आजमा सकते हैं

IND vs NZ T20 World Cup Warm up Dream11 Team Prediction, India vs New Zealand T20 World Cup Warm up Playing 11 Today Match: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 का अभ्‍यास मैच ब्रिस्‍बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। मैच का टॉस आधे घंटे पहले होगा। भारत और न्‍यूजीलैंड के पास अपनी सर्वश्रेष्‍ठ प्‍लेइंग 11 खोजने का यह आखिरी मौका होगा। ऐसा इसलिए क्‍योंकि दोनों टीमों का प्रमुख टूर्नामेंट से पहले यह आखिरी अभ्‍यास मैच है।

रोह‍ित शर्मा

रोह‍ित शर्मा

भारतीय टीम ने अपने पहले अभ्‍यास मैच में गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को 6 रन से मात दी। इस जीत के कारण भारतीय टीम का विश्‍वास से भरी हुई होगी और वो अपनी विजयी लय न्‍यूजीलैंड के खिलाफ भी कायम रखना चाहेगी। भारतीय टीम के बल्‍लेबाज अच्‍छी फॉर्म में दिखे। हालांकि, न्‍यूजीलैंड के खिलाफ कप्‍तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्‍लेबाजी पर फैंस की नजरें रहेंगी क्‍योंकि ये दोनों ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ ज्‍यादा सफल नहीं रहे थे। देखना दिलचस्‍प होगा कि ऋषभ पंत को बल्‍लेबाजी का मौका मिलेगा या नहीं।

End of Feed