IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 'तुरुप का इक्का' साबित होगा ये खिलाड़ी, 80 से ज्यादा का है एवरेज

Shubman Gill records against New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच में शुभमन गिल धमाल मचा सकते हैं।

Shubman Gill records against New Zealand: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम अपना अगला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। जीत के रथ पर सवार रोहित एंड कंपनी कीवियों के खिलाफ इसे जारी रखना चाहेगी। टॉम लेथम की टीम के विरुद्ध ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल धमाल मचा सकते हैं। उनका रिकॉर्ड कीवी टीम के विरुद्ध शानदार है।

Shubman Gill

शुभमन गिल

शुभमन गिल क्रिकेट वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ही डेंगू के शिकार हो गए थे। जिसके चलते उन्हें शुरुआती दो मैच मिस करने पड़े। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वापसी की लेकिन केवल 16 रन बना पाए। हालांकि अगले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक जड़ा और फॉर्म में वापसी का इशारा किया।

End of Feed