IND vs NZ Pitch Report: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs NZ Pitch Report Today Match In Hindi: आज (2 March 2025) ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने आने जा रही हैं। दोनों टीमें ग्रुप-ए से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। आज का मुकाबला सेमीफाइनल से पहले दोनों टीमों की तैयारी होगी और दोनों ही टीमों की कोशिश रहेगी कि वे सेमीफाइनल से पहले ग्रुप पर शीर्ष पर रहें। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड वनडे क्रिकेट टीम के बीच होने वाला ये मैच दुबई में खेला जाएगा। यहां हम जानेंगे इस मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
  • आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा मुकाबला
  • दोनों सेमीफाइनलिस्ट टीमों के बीच दुबई में होगा मैच

IND vs NZ Pitch Report In Hindi Today Match: ग्रुप स्टेज में आज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का अंतिम मैच खेला जाएगा। ये मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच होगा। भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच इस मैच का आयोजन दुबई (Dubai) में होगा। गौरतलब है कि ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड की टीमें सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी हैं। जबकि पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें बाहर हो चुकी हैं। इससे पहले, भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को पहले मैच में 6 विकेट से हराया था और उसके बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान पर भी छह विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान टीम को 60 रनों से मात दी थी और दूसरे मैच में बांग्लादेश को 5 विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली थी। टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड वनडे टीम के कप्तान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) हैं। भारतीय समय के मुताबिक आज भारत-न्यूजीलैंड का मुकाबला 2:30 बजे से शुरू होगा और टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले किया जाएगा।

IND vs NZ Pitch Report Champions Trophy 2025 Today Match

भारत बनाम न्यूजीलैंड आज के मैच की पिच रिपोर्ट

चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए में फिलहाल भारत और न्यूजीलैंड दोनों के 4-4 अंक हैं, लेकिन कुछ बेहतर नेट रन रेट के चलते न्यूजीलैंड की टीम भारत से एक पायदान ऊपर अंक तालिका में शीर्ष पर है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट 0.863 है। जबकि भारत का नेट रन रेट 0.647 है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में हैं लेकिन आज ग्रुप चरण के इस अंतिम मैच में दोनों टीमें अच्छी जीत दर्ज करना चाहेंगी ताकि अंक तालिका में शीर्ष पर रहें और फिर सेमीफाइनल मैच खेलने उतरें। इससे ना सिर्फ शीर्ष टीम को ग्रुप-बी की दूसरे नंबर की टीम से सेमीफाइनल मैच खेलना होगा, बल्कि वे बढ़े हुए मनोबल के साथ अपराजित होकर वो मुकाबला खेलने उतरेंगे।

End of Feed