IND vs NZ, भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच: न्यूजीलैंड के नाम रहा दूसरा दिन, खेल खत्म होने तक बनाए 198 रन गंवाए 5 विकेट
IND VS NZ Live Score, Today Match Live Cricket Score Hindi (भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच लाइव स्कोर) Bharat Banaam New Zealand Live Telecast, Aaj Ke Match ka Sidha Prasaran:भारत और न्यूजीलैंड के तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली है। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। मैच के हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।
IND VS NZ Live Score, Today Match Live Cricket Score Hindi, (भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मैच लाइव स्कोर) Bharat Banaam New Zealand Live Telecast, Aaj Ke Match ka Sidha Prasaran: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं। टॉम ब्लंडल 30 और ग्लेन फिलिप्स 9 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। इस तरह न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 301 रन हो गई है।
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में टीम इंडिया केवल 156 रन ही बना पाई। न्यूजीलैंड को 103 रनों की बढ़त मिल गई। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी जारी है। फिलहाल टॉम लेथम और ब्लंडेल क्रीज पर हैं और स्कोर 130 पार पहुंच गया है।
भारत और न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। न्यूजीलैंड टीम की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है, जबकि टीम इंडिया की नजर जीत हासिल करने के साथ सीरीज को 1-1 से बराबर करने पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया गलतियों को सुधार कर और नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरी।
न्यूजीलैंड की पहली पारी
- टॉम लाथम कप्तानी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया और 2 चौके की मदद से 15 रन बनाकर आउट हो गए। उनको रवि अश्विन ने अपना शिकार बनाया।
- विल यंग भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 45 गेंदों का सामना कर सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने दो चौके भी जड़े। उनको रवि अश्विन ने आउट किया।
- डेवोन कॉन्वे शतक से चूक गए। उन्होंने 141 गेंदों का सामना कर 11 चौके की मदद से 76 रन बनाए। उनको अश्विन ने आउट कर पवेलियन भेजा।
- कॉन्वे के बाद रचिन रवींद्र भी शतक से चूक गए। उन्होंने 105 गेंदों का सामना किया और 5 चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाकर आउट हो गए। उनको वॉशिंगटन सुंदर ने आउटकर पवेलियन भेजा।
- टॉम ब्लंडेल टीम के बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 12 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनको वॉशिंगटन सुंदर ने बोल्ड किया।
- डेरिल मिचेल भी बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। उन्होंने 54 गेंदों पर सिर्फ 18 रन बनाए। उनको वॉशिंगटन सुंदर ने आउट किया।
- ग्लेन फिलिप्स भी टीम के लिए ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए। उन्होंने 31 गेंदों पर सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनको वॉशिंगटन सुंदर ने रवि अश्विन के हाथों कैच आउट कराया।
- टिम साउदी बल्लेबाज से कमाल दिखने में असफल रहे। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनको वॉशिंंगटन सुंदर ने आउट किया।
टीम इंडिया में तीन बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया तीन बदलाव के साथ उतरी है। टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और कुलदीप यादव को टीम से बाहर किया गया है, जबकि उनकी जगह आकाश दीप, वॉशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल की टीम में वापसी हुई है।
भारत और न्यूजीलैंड हेड टू हेड (IND vs NZ Head To Head)
आंकड़ों के हिसाब से न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच 1955 से अभी तक 63 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को 22 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 14 मुकाबले में जीत दर्ज की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाईएस्ट स्कोर 583 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 46 रन है।
टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा (IND vs NZ Win Probability)
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत ज्यादा है। गुगल के मुताबिक, टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 74% है, जबकि न्यूजीलैंड को जीत प्रतिशत 15% है। वहीं, 11% मैच के ड्रॉ होने की भी संभावना है।
भारत की प्लेइंग-11
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, टिम साउथी, मिशेल सेंटनर, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।
भारत का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल, विल यंग, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, मैट हेनरी, जैकब डफी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के।
