IND vs NZ Highlights : दूसरे दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड ने बनाए 50 ओवर में 3 विकेट पर 180 रन
IND VS NZ Live Score, Today Match Highlights: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी की वजह से जल्दी खत्म हो गया। भारतीय टीम को 46 रन पर ढेर करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम ने 134 रन की बढ़त हासिल कर ली है। ऐसा रहा दूसरे दिन के खेल का हाल।
IND VS NZ Day 2 Highlights: मैच में दूसरे दिन टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम केवल 46 रनों पर ऑलआउट हो गई है। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 14 और रचिन रवींद्र 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे 91 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर बोल्ड हो गए और शतक पूरा नहीं कर सके। टॉम लैथम 15 और विल यंग 33 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 134 रन की बढ़त बना ली है।
पहली पारी में 46 रन पर ढही टीम इंडिया
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत से ही टिम साउदी और मैट हेनरी ने परेशान करना शुरू कर दिया। बारिश के चलते आसमान मे बादल छाए हुए थे और गेंद हर तरफ स्विंग हो रही थी। ऐसे में पहले तो टीम ने धीमी शुरुआत की लेकिन रोहित ने अपना संयम खो दिया और 7वें ओवर में आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर आए कोहली को विलियम ओ रुर्के ने बाउंस से परेशान किया और डक पर आउट कर दिया। इसके बाद यशस्वी और पंत ने साझेदारी की लेकिन 20वें ओवर में यशस्वी के विकेट के बाद जो झड़ी शुरू हुई जो रुकी नहीं। भारत की तरफ से 5 खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी चैंपियन बनकर उभरे और 5 विकेट ले लिए। इसके अलावा विलियम ओ रूर्के ने भी 4 विकेट झटके।
भारत ने बांग्लादेश को दी थी 2-0 से मात
भारत घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 की जीत के बाद सीरीज में उतरेगा। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने हाल ही में श्रीलंका में अपने दोनों टेस्ट मैच गंवा दिए। उन्हें ग्रेटर नोएडा में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना था, लेकिन बारिश और खराब मैदान की स्थिति के कारण टॉस भी नहीं हो सका। न्यूजीलैंड अपने पिछले पांच टेस्ट मैचों में से कोई भी जीतने में विफल रहा है, जबकि भारत ने अपने पिछले पांच रेड-बॉल मैचों में से प्रत्येक में जीत हासिल की है। वे वर्तमान में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 स्टैंडिंग में तालिका में शीर्ष पर हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ट्रेवलिंग रिजर्व: हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, मयंक यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम
टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, जैकब डफी, ईश सोढ़ी (केवल दूसरा और तीसरा टेस्ट), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग।
