IND vs NZ 4th ODI: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में चौथे वनडे में सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, प्लेइंग-11 में होगा बड़ा बदलाव

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली बार खेलते हुए भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। गिल की कप्तानी में शुरुआती तीन मैच में 2-0 की बढ़त टीम इंडिया ने हासिल कर ली थी।

माउंट मोनगानुई: नियमित कप्तान शुभमन गिल की अनुपस्थिति में कमान संभालने वाले श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इस प्रारूप में कप्तानी के अपने पदार्पण पर विशेष छाप छोड़ना चाहेंगे जिसमें भारतीय टीम की निगाह श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। भारत पांच मैचों की श्रृंखला में अभी 2-0 से आगे है और टीम में कुछ बदलाव के बावजूद वह जीत का प्रबल दावेदार है। तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद अब न्यूजीलैंड के पास केवल सीरीज बराबर करने का मौका है और वह इसके लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगा।

IND vs NZ 4th ODI Match Preview

भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे मैच प्रीव्यू

टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए गिल हुए टीम से बाहर

गिल 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला की तैयारी के लिए टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अय्यर भारत की कप्तानी करेंगे जो पहले दो मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। शॉर्ट पिच गेंदों के सामने उनकी कमजोरी खुलकर उजागर हो गई हैं। केएल राहुल और अंशुल कंबोज भी टेस्ट श्रृंखला की तैयारी के लिए टेस्ट टीम से जुड़ गए हैं। इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन और सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका मिलना तय है।

End of Feed