IND vs NZ 5th T20 Today Match Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs NZ 5th T20 Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम 3-1 की बढ़त बनाए हुए हैं। आइए जानें इस मुकाबले से पहले हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट क्या कहती है?

IND vs NZ 5th T20 Pitch Report Seddon Park Hamilton: भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सिडेन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुरुआती तीन मैचों में धमाकेदार अंदाज में चेज करके 3-0 से सीरीज अपने नाम कर चुकी थी लेकिन शुक्रवार को सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने के उनके अपमानों पर पानी फिर गया। टीम इंडिया सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाए हुए है। चौथे टी20 मुकाबले में ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल की आतिशी बल्लेबाजी और जैकब डफी-मिचेल सेंटनर की घातक गेंदबाजी के बल पर 87 रन के अंतर से जीत दर्ज करके सीरीज में पहली बार जीत का स्वाद चखने में सफल रही। सीरीज का अंत सिडेन पार्क में होगा। आइए जानते हैं हैमिल्टन के इस मैदान की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

IND vs NZ 5th T20I Pitch Report

भारत बनाम न्यूजीलैंड, पांचवां टी20 मैच पिच रिपोर्ट

ऐसा रहेगा हैमिलटन की पिच का मिजाज (Hamilton Pitch Report)

हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान की को पारंपरिक रूप बैटिंग फ्रेंडली सरफेस के रूप में जाना जाता है। यहां एकसमान उछाल और गति से गेंद आती है ये परिस्थितियां बल्लेबाजों के लिए बेहत मददगार साबित होती है। इस मैदान पर खेले गए टी20 मुकाबलों में पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन और दूसरी पारी का 122 रन है। मैदान छोटा है यहां की स्ट्रेट और साइड की बाउंड्री तकरीबन 65 मीटर की हैं। ऐसे में बल्लेबाज इन परिस्थितियों का फायदा उठाकर चौकों छक्कों की झड़ी लगा देते हैं। पिच पर नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है लेकिन बाद में पिच स्पिनर्स के लिए मददगार हो जाती है। मौजूदा सीरीज में जैसा प्रदर्शन दोनों टीमों के बल्लेबाज कर रहे हैं उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि रविवार को एक शानदार मैच प्रशंसकों को देखने को मिलेगा।

End of Feed