IND vs NZ 5th T20 Today Match Timing 1 November 2026: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20, जानिए मैच का समय और जगह

IND vs NZ 5th T20 Today Match Timing 1 November 2026: आज (1 नवंबर 2026) भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां और आखिरी टी20 मैच खेला जाएगा। मौजूदा टी20 सीरीज में मेहमान टीम इंडिया ने शुरुआती तीन मैचों में जोरदार प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी, लेकिन चौथे टी20 में मेजबान न्यूजीलैंड ने दमदार वापसी की। ऐसे में न्यूजीलैंड और जीत के साथ अपनी लाज बचाना चाहेगी। यहां जानेंगे भारत-न्यूजीलैंड पांचवां टी20 मैच का समय और वेन्यू।

KEY HIGHLIGHTS
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मैच आज
भारत ने ली है 3-1 की बढ़त
टीम इंडिया के पास सीरीज में 4-1 की बढ़त लेने का मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs NZ 5th T20 Match Timing Today 1 November 2026: पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुआई वाली भारतीय टी20 टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए शुरुआती तीन मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज अपने कब्जे में कर ली। हालांकि, चौथे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए दमदार जीत दर्ज कर की। भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच अब ये सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम किसी तरह भारत को ऐसा करने से रोकते हुए अपना सम्मान बचाने का प्रयास करेगी। आज जब पांचवां टी20 मैच शुरू होगा तब भारतीय टीम के पास प्रयोग करने की भी खुली छूट होगी।

IND vs NZ 5th T20I.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज के मैच का समय।

भारत-न्यूजीलैंड के टी20 में आमने-सामने के ताजा आंकड़े? (IND vs NZ Head To Head T20I Stats)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और मेहमान टीम इंडिया के बीच टी20 क्रिकेट इतिहास में अब तक 35 मैच हो चुके हैं। भारत ने इन मैचों में न्यूजीलैंड को 22 बार हराया है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अब भी 12 जीत के आंकड़े पर अटकी हुई है। एक मैच टाई रहा था। न्यूजीलैंड में भारत-न्यूजीलैंड की टीमों के आमने-सामने के आंकड़े देखें तो यहां अब तक 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं। भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को उसी की जमीन पर 10 टी20 मैचों में हराया है। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अपने ही घर में टीम इंडिया को सिर्फ 5 बार मात दे पाई है।

End of Feed