IND vs NZ 4th T20 Today Match Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला आज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs NZ 4th T20 Today Match Pitch Report in Hindi: टीम इंडिया आज, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को ऑकलैंड के ईडेन पार्क में चौथे T20I में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। भारत जहां सीरीज में जीत का चौका जड़ने और कीवी टीम अपना खाता खोलने के इरादे से उतरेगी। जानिए ऑकलैंड के ईडेन पार्क की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

IND vs NZ 4th T20 Pitch Report: भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुरुआती तीन मैचों में धमाकेदार अंदाज में चेज करके 3-0 से सीरीज अपने नाम कर चुकी है। सीरीज के बाकी दो मुकाबले महज औपचारिकता रह गए हैं। ऐसे में टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों को आजमाने मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने सीरीज के तीसरे मुकाबले में महज 13.2 ओवर में 199 रन के विजयी लक्ष्य को वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की आतिशी पारियों की बदौलत हासिल कर लिया था। टीम इंडिया के बल्लेबाजों से एक बार फिर वैसी ही पारियों की उम्मीद फैन्स को है। ऐसे में आइए जानते हैं ईडेन पार्क की पिच का कैसा रहेगा हाल?

IND vs NZ 4th T20I Pith Report

भारत बनाम न्यूजीलैंड, चौथा टी20 मैच पिच रिपोर्ट

ऐसा रहेगा ऑकलैंड की पिच का मिजाज

आकलैंड के ईडन पार्क में सीधी बाउंड्री इतनी छोटी हैं कि वे आईसीसी की शर्तों (पिच के केंद्र से कम से कम 59.43 मीटर) को पूरा नहीं करती है। मैदान के आईसीसी के नियमों के लागू होने से पहले से मौजूद वेन्यू होने के कारण इसे छूट मिली हुई है। इसलिए इस मैदान पर एक और जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। जहां चौकों छक्कों की जमकर बारिश हो सकती है।

End of Feed