IND vs NZ 3rd T20 Match Timing Today 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20, जानें मैच का समय

IND vs NZ 3rd T20I Match Timing Today 2026: आज (25 January 2026) पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत और न्यूजीलैंड दूसरा मैच खेलने उतरेंगे। मौजूदा सीरीज के पहले और दूसरे टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने लगातार दो जीत हासिल करने के बाद अब सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब भारतीय टी20 टीम आज जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। यहां हम जानेंगे भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का समय और इस रोमांचक टी20 मुकाबले को कहां देख सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2026
  • आज न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच तीसरा टी20 मैच
  • भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी

IND vs NZ 3rd T20 Match Timing Today 2026: मेहमान न्यूजीलैंड टी20 टीम और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम (India vs New Zealand) आज टी20 सीरीज (IND vs NZ T20I Series 2026) का तीसरा मुकाबला खेलने वाले हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रनों से हराया और उसके बाद दूसरे T20 मैच में भारत ने सबसे तेज 200 से ऊपर का लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया और सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बना ली। अब आज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम तीसरा मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी। न्यूजीलैंड टी20 टीम की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है जिन्होंने दूसरे टी20 मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी।

IND vs NZ 3rd T20 Match Timing Today

भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20 मैच का समय

आज सीरीज के तीसरे मैच में एक बार फिर भारत अपनी प्लेइंग-11 (India Playing 11) में बदलाव कर सकता है। दूसरे टी20 मैच में जब न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 208 रनों का स्कोर खड़ा किया तो उसमें सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) साबित हुए थे। उन्होंने पहले मैच में भी कुछ खास नहीं किया था और दूसरे टी20 में अर्शदीप ने 4 ओवर में बिना विकेट लिए 53 रन लुटा दिए थे। बाद में टीम इंडिया ने ईशान किशन (Ishan Kishan) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की तेज पारियाों के दम पर 15.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया था।

End of Feed