IND vs NZ 1st Test Match Timing 19 November 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs NZ 1st Test Match Timing 19 November 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 और वनडे सीरीज के बाद अब बारी है सबसे लंबे क्रिकेट फॉर्मेट यानी टेस्ट सीरीज की। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाली दो मैचों की इस सीरीज का पहला मैच गुरुवार से शुरू हो रहा है। यहां हम जानेंगे भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच का भारत के हिसाब से समय, कुछ खास आंकड़े और दोनों टीमें।

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड-भारत टेस्ट सीरीज 2026
  • गुरुवार को भारत में सुबह जल्दी शुरू होगा पहला टेस्ट मैच
  • टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारत की टेस्ट जीतने पर नजरें

IND vs NZ 1st Test Match Timing 19 November 2026: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड पहुंचने के बाद से लगातार धमाल मचाया हुआ है। सबसे पहले 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में भारत ने खिताब अपने नाम किया। इसके बाद 50 ओवर फॉर्मेट की बारी आई जहां 5 वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने एक बार फिर अपना दम दिखाया और सीरीज को अपने नाम कर लिया, साथ ही 7 साल से घर में जो न्यूजीलैंड की टीम वनडे सीरीज नहीं हारी थी, उसकी जीत का सिलसिला भी तोड़ दिया। अब बारी है क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट क्रिकेट में चुनौती देने की। भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। यहां जानिए कुछ खास टेस्ट आंकड़े और भारत में कितने बजे से इस मैच को आप देख सकेंगे।

IND vs NZ 1st Test Match Timing In India

भारत-न्यूजीलैंड पहले टेस्ट मैच की टाइमिंग भारत के मुताबिक

भारत और न्यूजीलैंड के टेस्ट में आमने-सामने के आंकड़े (IND vs NZ Head To Head Stats In Test)

न्यूजीलैंड और मेहमान टीम इंडिया के बीच अब तक टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 65 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारत का पलड़ा ही भारी रहा है। भारत ने 22 टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने 16 मैचों में भारत को मात दी है। वहीं, दोनों टीमों के बीच 27 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। मौजूदा टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड की जमीन पर होने जा रही है। न्यूजीलैंड में भारत-न्यूजीलैंड के बीच अब तक 25 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें मेजबान न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबले जीते हैं। वहीं, भारतीय टेस्ट टीम सिर्फ 5 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही है। वहां, दोनों टीमों के बीच 10 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं।

End of Feed