IND vs NZ 1st T20 Match Timing Today 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs NZ 1st T20I Match Timing Today 2026: आज (21 January 2026) न्यूजीलैंड और भारत के बीच वनडे सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज होगी। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की इस टी20 सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा। टी20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए ये आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज होगी, ऐसे में ये सीरीज काफी अहम हो जाती है। यहां हम जानेंगे भारत-न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच किस समय शुरू होगा और क्या कहते हैं दोनों टीमों के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2026
  • आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला
  • वर्ल्ड कप से पहले आखिरी तैयारी के लिए उतरेंगी दोनों टीमें

IND vs NZ 1st T20 Match Timing Today 2026: इंडियन क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (India vs New Zealand) के बीच अब टी20 सीरीज शुरू हो रही है। पांच मैचों की ये सीरीज विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए आखिरी अग्निपरीक्षा जैसी है जहां उन्हें अगले महीने से शुरू होने वाले सबसे बड़े टूर्नामेंट के लिए अपना संयोजन सही बैठाने का मौका मिलेगा। भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज 2026 (IND vs NZ T20I Series 2026) में भारतीय टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जिसके सामने खुद के फॉर्म को सुधारने की चुनौती होगी। उधर, मेहमान न्यूजीलैंड टीम की कमान स्पिनर ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में होगी। इस सीरीज में भारत के कई बड़े खिलाड़ी मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

IND vs NZ 1st T20 Match Timing Today

भारत न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा

भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी एक बार फिर टी20 क्रिकेट के मैदान में दम लगाते नजर आने वाले हैं। इनमें सबसे ऊपर नाम आता है जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)। इनके अलावा, स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) को भी अंतिम समय में टीम में जगह दी गई है। जबकि घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) भी उन खिलाड़ियों में हैं जो पहले टी20 मैच में भारत की प्लेइंग-11 का हिस्सा हो सकते हैं।

End of Feed