IND vs NZ 1st ODI Match Timing 4 November 2026: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने 3-2 से शानदार जीत दर्ज की। अब बारी है 50 ओवर फॉर्मट (वनडे क्रिकेट) सीरीज की। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार (4 नवंबर) से पांच वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज होगा। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अहम है। भारतीय वनडे टीम की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) करेंगे। जबकि न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में होगी। यहां आपको बताएंगे भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे कितने बजे और कहां होगा, साथ ही जानेंगे क्या कहते हैं दोनों टीमों के वनडे क्रिकेट में आंकड़े।
भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच का समय
भारत-न्यूजीलैंड के वनडे क्रिकेट में आमने-सामने के आंकड़ेः भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि दोनों टीमों के वनडे क्रिकेट में आमने-सामने के आंकड़े कैसे रहे हैं। अब तक ये दोनों टीमें 50 ओवर फॉर्मेट में 123 मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। भारत ने जहां 63 वनडे मैचों में न्यूजीलैंड की टीम को मात दी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 52 वनडे मैचों में हराया है। मौजूदा वनडे सीरीज न्यूजीलैंड की जमीन पर खेली जा रही है इसलिए वहां से जुड़े आंकड़े भी जान लेते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक न्यूजीलैंड की जमीन पर 45 वनडे मैच हुए हैं। इन मैचों में 14 बार टीम इंडिया जीती है, जबकि मेजबान न्यूजीलैंड का पलड़ा अपनी पिचों पर भारी रहा है और उन्होंने वहां भारत को 26 वनडे मैचों में शिकस्त दी है।
भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे और कहां खेला जाएगा? (When And Where IND vs NZ 1st ODI Match Will Be Played)
| मैच | कहां होगा मुकाबला | मैच का समय |
| भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे | ऑकलैंड (ईडेन पार्क) | भारतीय समय के मुताबिक सुबह 7:30 बजे |
भारत और न्यूजीलैंड की वनडे टीमें (India And New Zealand ODI Squads)
न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, माइकल ब्रैसवेल, जैकब डफी, काइल जैमीसन, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ, ग्लेन फिलिप्स और डैरिल मिचेल।
भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नमन धीर, अर्शदीप सिंह और इशान किशन।
