IND vs NZ 1st ODI: पहले वनडे में कौन खेलेगा, कौन नहीं, रोहित शर्मा ने साफ की तस्वीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 19, 2023, 08:39 AM IST

हैदराबाद में बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले वनडे मैच में कौन से खिलाड़ी खेलेंगे, कौन से खिलाड़ी रह सकते हैं बाहर, इन सभी चीजों पर बात करते हुए रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 के सभी संकेत दे दिए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच
  • भारतीय टीम में कौन खेलेगा, कौन नहीं
  • कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 पर स्थिति साफ की

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद में बुधवार को खेले जाने वाले पहले वनडे मैच से पहले टीम इंडिया के संयोजन को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। श्रेयस अय्यर के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने और रजत पाटीदार के टीम में शामिल होने के बाद ईशान किशन की एंट्री को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। मंंगलवार को सीरीज की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इन सभी सवालों के कुछ जवाब दे दिए हैं और स्थिति को साफ किया है।

ind vs nz 1st odi playing 11 rohit sharma reveals ishan kishan to play

भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे में कौन भारतीय खेलेंगे? (AP)

कप्तान रोहित शर्मा ने यह पुष्टि की कि बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पिछली एकदिवसीय पारी में रिकॉर्ड दोहरा शतक जड़ने वाले इशान किशन मध्यक्रम में खेलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘किशन मध्य क्रम में बल्लेबाजी करेंगे और मुझे खुशी है कि बांग्लादेश में उस शानदार पारी के बाद उसे यहां मौका मिलेगा।’’

End of Feed